
अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी, नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए चोर, देखें वीडियो
अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र पुराना भूरासिद्ध के समीप एक मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर मकान का ताला तोडकऱ लाखों रूपये की नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी का खुलासा तब हुआ जब मकान किरायेदार सीमा अपने घर पहुंची तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला और अलमारी में रखा हुआ समान पार मिला। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया की इस मकान में सीमा गुप्ता नाम की सरकारी टीचर किराए पर रहती है, सीमा भैयादोज के दिन अपने पीहर उमरैण गयी हुई थी। पीछे से चोरों ने कमरे को अपना निशाना बना लिया। चोर कमरे का ताला तोड़ अंदर घुसे ओर लाखों रुपये की नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है व मामले की जांच कर रही है
Published on:
12 Nov 2018 02:11 pm
