5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां एक माह में तीसरी बार हुआ रेलवे ट्रैक में फ्रैक्चर, रेल यातायात हुआ प्रभावित

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Nov 12, 2018

Third Fracture In railway Line In Alwar In One Month

राजस्थान में यहां एक माह में तीसरी बार हुआ ट्रैक में फ्रैक्चर, रेल यातायात हुआ प्रभावित

अलवर-महुवा के बीच एक महीने करीब तीसरी बार रविवार को पटरी पर फ्रैक्चर आने से रेल यातायात प्रभावित हुआ। शताब्दी को कुछ मिनट रुकना पड़ा। वहीं एक-दो ट्रेन को धीमी गति से निकाला गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अलवर रेलवे जंक्शन के निकट ईटाराणा पुलिया के पास पटरी में हल्का फ्रैक्चर आने की सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली। इसके तुरंत बाद शताब्दी ट्रेन आई।

जिसे रेलवे जंक्शन पर करीब तीन से पांच मिनट अधिकत रोकना पड़ा। इसके अलावा वाराणासी एक्सप्रेस को धीमी गति से निकाला गया। इस तरह पिछले करीब एक माह में तीन बार रेलवे पटर अलवर से महुआ के बीच फ्रैक्चर हो चुकी है। दो बार तो अलवर रेलवे जंक्शन के आसपास ही पटरी फ्रैक्चर हो चुकी है। जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। हालांकि इसमें किसी तरह की दुर्घटना नहीं हुई। समय पर रेलकर्मियों ने फ्रैक्चर का पता लगा लिया। जिसके कारण किसी तरह की घटना होने से बच गई। इससे पहले महुआ के पास, दाउदपुर फाटक के पास भी पटरी में फ्रैक्चर आ चुका है। रेलवे कर्मियों का कहना है कि सर्दी के मौसम में सुबह के समय पटरी पर फ्रैक्चर आने का सबसे अधिक डर रहता है। जिसके कारण कर्मचारी सुबह के समय कई बार पटरी का निरीक्षण करते हैं।