6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूध लेकर लौट रही महिला की गर्दन मरोडक़र बदमाशों ने किया ऐसा काम, मच गया हंगामा

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 27, 2018

Three people snatch chain of women in alwar

दूध लेकर लौट रही महिला की गर्दन मरोडक़र बदमाशों ने किया ऐसा काम, मच गया हंगामा

बल्लाबोड़ा से दूध लेकर लौट रही बुधविहार निवासी एक महिला की गुरुवार शाम बाइक सवार तीन बदमाश गर्दन मरोड़ चेन तोड़ ले गए। बदमाशों के हमले में महिला की गर्दन सहित पीठ पर चोटें आई। बदमाशों ने महिला की गर्दन पर नाखून भी चुभाए, इससे उसकी गर्दन पर गहरे निशान बन गए। सूचना पर शिवाजी पार्क थाना प्रभारी सहित पुलिस उपाधीक्षक शहर व कोतवाली की स्पेशल टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर आस-पास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मामले में महिला ने पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। 510 बुध विहार डी-ब्लॉक निवासी मंजू गुप्ता (50) पत्नी सतीश गुप्ता ने बताया कि वह बल्लावोड़ा से दूध लेकर घर लौट रही थी। उसके एक हाथ में दूध का डोल व दूसरे हाथ में मोबाइल था। जैसे ही वह शाम करीब 6.45 बजे वह बुधविहार के जंगल में पगडड़ी से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार 20-25 साल उम्र के तीन युवक आए।

इनमें से चालक बाइक से उतरा और पीछे से उसकी एक हाथ से गर्दन दबा दी। बदमाश ने दूसरे हाथ से उसकी चेन पर झपट्टा मारा। विरोध जताने पर उसने अपने नाखून गर्दन व पीठ पर चुभा दिए और गर्दन पर हाथ का दबाव बढ़ा दिया। इससे उसकी सांस घुटने लगी। इसी दौरान बदमाश उसकी चेन तोडकऱ अपने साथियों के साथ बाइक पर बैठ भाग निकला। चेन डेढ़ तोला सोने की थी।

दो दिन से ही लगाया था दूध

महिला मंजू ने बताया कि उसने दो दिन पहले ही बल्लावोडा स्थित एक घर से दूध लाना शुरू किया था। पहले वह एक दूसरी डेयरी से दूध लाती थी। सास के गुजर जाने के कारण उसे दूध छोडऩा पड़ा। बाद में डेयरी संचालक ने दूध की कमी बता दूध देना बंद कर दिया। इसके बाद उसने बल्लावोड़ा स्थित एक अन्य से दो दिन पहले ही दूध लगाया था। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर चेन स्नेचरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस शुक्रवार को महिला का मेडिकल कराएगी।

शोर मचाने पर लोगों ने दी पुलिस को सूचना: महिला ने बताया कि बदमाशों को चेन तोडकऱ भागते देख उसने शोर मचाया। इस पर लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। इस पर शिवाजी पार्क थाना प्रभारी सहित पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

एक ने मुंह पर बांध रखा था रुमाल

महिला ने बताया कि बदमाशों में से एक ने अपने मुंह पर रुमालनुमा कपड़ा बांध रखा था। दो अन्य के चेहरे खुले हुए थे। इनमें से जो युवक बाइक चला रहा था। उसने बाइक से नीचे उतर वारदात को अंजाम दिया। वहीं, उसके दोनों अन्य साथी बाइक पर बैठे रहे। चेन तोडऩे के बाद युवक बाइक पर पीछे बैठ गया और उसका साथी बाइक को भगा ले गया।