5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहरे में हो रही है दुर्घटनाएं, अगर दस फीट दूर नहीं दिखे तो गाड़ी नहीं चलाएं, जानिए कोहरे में ड्राइविंग के टिप्स

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Dec 14, 2018

Tips Of Safe Driving In Heavy Fog In Winters

कोहरे में हो रही है दुर्घटनाएं, अगर दस फीट दूर नहीं दिखे तो गाड़ी नहीं चलाएं, जानिए कोहरे में ड्राइविंग के टिप्स

अलवर. सर्दी के साथ ही कोहरे की शुरुआत भी हो चुकी है। कोहरा अधिक होने पर सडक़ हादसों का खतरा बढ़ जाता है। विशेषकर हाइवे पर चौपहिया वाहनों से ज्यादा हादसे होते हैं। लोग चौपहिया वाहन तो चलाना सीख लेते हैं, लेकिन कोहरे में वाहन चलाते समय क्या सावधानी बरतें और अपने चौपहिया वाहन के किन फीचर्स का इस्तेमाल करें। इस बारे में कम ही लोगों को जानकारी होती है। यदि आप कोहरे में वाहन चलाते समय कुछ जरुरी बातों का ध्यान रखें तो सडक़ हादसों से बचा जा सकता है। आइए हम आपको बताते हैं कि कोहरे में वाहन चलाते समय किस तरह से सावधानी बरतें और अपने चौपहिया वाहन के किन फीचर्स का इस्तेमाल करें।

ड्राइविंग प्रशिक्षण के एक्सपर्ट दनेश सिंह के मुताबिक कोहरे में वाहन चलाते समय वाहन की स्पीड धीरे रखें। गाड़ी हैडलाइट जलाकर रखें। गाड़ी के फोग लैम्प पीली लाइट के होने चाहिएं। कोहरे के समय गाड़ी के फोग लैम्प जरुर चलाकर रखें। कोहरे में गाड़ी के शीशों पर ओस छा जाती है। शीशों पर ओस नहीं जमे, इसके लिए शीशों पर एंटी फोगिंग स्प्रे करें। इससे ओस शीशे पर से फिसल जाएगी और शीशे पर नहीं जमेगी। कोहरे में गाड़ी के अंदर साइड से शीशों पर ओस जम जाती है। जिससे सामने कुछ दिखाई नहीं देता। अंदर की साइड से शीशों का साफ रखने के लिए एसी हीटर का शीशे की तरफ मोड कर चालू कर दें, इससे शीशा अंदर से साफ हो जाएगा।

दस फीट दूर नहीं दिखे तो गाड़ी नहीं चलाएं

यदि आप कोहरे में गाड़ी चला रहे हैं और अचानक कोहरा ज्यादा हो जाए। एेसे में यदि आपको दस फीट दूरी तक नहीं दिख रहा हो तो गाड़ी नहीं चलाएं। गाड़ी को सडक़ किनारे सुरक्षित खड़ी कर पार्किंग लाइट चालू कर दें। इसके अलावा कोहरे में गाड़ी चलाते समय भी पार्किंग लाइट को चालू रखें। साथ ही बीच-बीच में हॉर्न भी बजाते रहें।