6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्ष-गांठ कल, राम मंदिरों में सजाएंगे झांकी

अयोध्या स्थित नवनिर्मित मंदिर में विराजमान रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 22 जनवरी (अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार) को होगी।

less than 1 minute read
Google source verification

अयोध्या स्थित नवनिर्मित मंदिर में विराजमान रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 22 जनवरी (अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार) को होगी। इस दिन को लेकर राम भक्तों में विशेष उत्साह है और इस दिन को खास बनाने में जुटे हुए हैं। अलवर शहर के राम और हनुमान मंदिरों में धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। साथ ही घरों में दीप जलाए जाएंगे। विशेष पूजा और महाआरती के साथ ही आतिशबाजी होगी तथा सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ होगा। मंदिरों में रोशनी के साथ ही विशेष सजावट भी होगी।

राम भगवान पहनेंगे नई पोशाक, होगा शृंगार

राजर्षि अभय समाज के भर्तृहरि धाम मंदिर में विराजमान रामदरबार में सुंदरकांड का पाठ होगा। मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि मंदिर में विराजमान प्रतिमाओं को नई पोशाक धारण कर श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद दीपकों से महाआरती होगी। अपना घर शालीमार स्थित राम मंदिर में शाम को महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

अशोका टॉकीज के पीछे प्राचीन राममंदिर में उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी आनंद शर्मा ने बताया कि रामलला का पंचामृत से अभिषेक कर नई पोशाक पहनाई जाएगी। दोपहर में महिला भक्तों की ओर से भजन कीर्तन किया जाएगा और शाम को सामूहिक आरती होगी। साउथ वेस्ट ब्लॉक के राम मंदिर में भी भक्तों की ओर से हनुमान चालीसा आदि का पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही भूरासिद्ध मंदिर में राम मंदिर, हनुमान मंदिर व अयोध्या धाम के राम मंदिर में विशेष झांकियां सजाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें:
सिलीसेढ़ के होटलों को यूआईटी ने 25 दिन पहले दिए नोटिस, बंद करने की कार्रवाई आज तक नहीं