
हाइवे सर्विस लाइन पर कड़बी लगा किया अतिक्रमण,हाइवे सर्विस लाइन पर कड़बी लगा किया अतिक्रमण,हाइवे सर्विस लाइन पर कड़बी लगा किया अतिक्रमण
दुर्घटनाओं में वृद्धि की आशंका
बहरोड़. एनएच आठ पर हाईवे सर्विस लाइन पर कुछ लोगों ने अपने घरों के पास बाजरे की कड़बी लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे सर्विस लाइन पर आने जाने वाले वाहन चालकों को आए दिन परेशानी उठानी पड़ती है। बहरोड़ कस्बे के पास से शेरपुर तक कुछ लोगों ने हाईवे सर्विस लाइन पर बाजरे की कड़बी लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। वही हाईवे प्रशासन ने हाईवे पर लगातार गश्त की जाती है। लेकिन उसके बाद भी ऐसा लगता है कि हाईवे ऑथोरिटी को सर्विस लाइन पर किया हुआ। अतिक्रमण दिखाई नहीं दे रहा है। अब सर्दी के मौसम में कोहरा बढऩे से सर्विस रोड पर वाहन चलने से दुर्घटनाएं बढ़ सकती है।
हो सकता है आर्थिक नुकसान
जिन लोगों ने हाईवे सर्विस लाइन पर बाजरे की कड़बी लगाई हुई है उनको कभी भी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। हाईवे पर चलने वाले वाहनों में ज्यादातर वाहन चालक बीड़ी सिगरेट का सेवन करते है। ऐसे में वह बीड़ी सिगरेट को जलाने के दौरान माचिस की तिल्ली को बाहर फेंके तो उससे आग लगने से बड़ा हादसा घटित हो सकता है।
कबाड़ी जला रहे कचरा, फैल रहा प्रदूषण
जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे है ध्यान
पत्रिका न्यू•ा नेटवर्क
ह्म्ड्डद्भड्डह्यह्लद्धड्डठ्ठश्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
बहरोड़. कस्बे में सडक़ किनारे कबाड़ी व अन्य दुकानदारों ने सडक़ के किनारे कचरा तार व टायर जलाने से बड़े पैमाने पर प्रदूषण बढ रहा है। जिससे निकलने वाले जहरीला धुंआ से लोग परेशान हो रहे है। जानकारी अनुसार हाईवे के सडक़ किनारे लगभग आधा दर्जन कबाड़ी की दुकान खुली हुई है जो रोजाना सुबह शाम सडक़ किनारे बने नाले के पास ही टायर व तार जलाते है।जिससे निकलने वाला काला जहरीला धुंआ लोगों के जीवन में जहर घोल रहा है। जिसकी तरफ प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। इससे राहगीरों व वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गयी है।
रोड पर फैला धुआं देता है दुर्घटना को दावत: हाईवे पर फैलता धुंआ किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है। वाहन चालकों को धुएं के कारण आगे की वस्तु देखने में कठिनाई आने के कारण रोज रोड पर फैलने वाला यह धुंआ दुर्घटना का कारण बन सकता है।
कबाड़ के जलने से निकलती है जहरीली गैस
ऐसे कूड़े-कचरे को यहां जलाना लोगों को अवश्य ही नुकसान पहुंचाएंगा । कारण है कि रबर की केबल अत्यधिक मात्रा मौजूद रहती है। प्लास्टिक की बोतलें व अन्य तमाम प्रकार की ऐसी चीजें हैं, जिनको जलाने पर जहरीली गैस निकलती है। इस संबंध में सरकारी अस्पताल के चिकित्सक आदर्श अग्रवाल ने बताया कि प्लास्टिक को बिना जलाए ही जब इससे क्लोराइड, इथनॉल ऑक्साइड जैसी वायु को प्रदूषित करने वाली गैसें निकलती हैं। जलाने से निकलने वाली जहरीली गैसे दमा, फेंफड़ों के कैंसर,आदि अनेक बीमारियों को जन्म दे सकती हैं। और दूसरी तरफ इससे पर्यावरण को भी अधिक नुकसान पहुंच रहा है।
Published on:
31 Oct 2019 05:00 am
