6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : पर्यटन सीजन के पहले दिन की ऑनलाइन बुकिंग फुल, सफारी के लिए बचे सिर्फ 9 दिन

सरिस्का टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए पर्यटकों में इस कदर उत्साह है कि पर्यटकों ने एक अक्टूबर के लिए सभी 15 जिप्सी की ऑनलाइन बुकिंग पहले ही करा चुके हैं। सरिस्का में पर्यटन सीजन एक अक्टूबर को शुरू होता है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Kirti Verma

Sep 22, 2023

photo_6082198618200193156_x.jpg

अलवर. सरिस्का टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए पर्यटकों में इस कदर उत्साह है कि पर्यटकों ने एक अक्टूबर के लिए सभी 15 जिप्सी की ऑनलाइन बुकिंग पहले ही करा चुके हैं। सरिस्का में पर्यटन सीजन एक अक्टूबर को शुरू होता है। यानी सरिस्का में सफारी का आनंद लेने के लिए पर्यटकों को सिर्फ दस दिन इंतजार करना होगा। आगामी एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए सभी तीनों रूटों पर प्रवेश खोल दिया जाएगा। मानसून काल में केवल पाण्डुपोल मार्ग पर ही पर्यटकों को भ्रमण की अनुमति है।

सरिस्का पर्यटकों से फिर गुलजार होने की तैयारी में है। आगामी एक अक्टूबर से सरिस्का में पर्यटकों की चहल- पहल फिर शुरू होने वाली है। सरिस्का प्रशासन सफारी के रूटों को दुरुस्त करने में जुटा है। बारिश के दौरान सफारी के मार्ग खराब हो जाते हैं। पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले इन रूटों को दुरुस्त करना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें : सरिस्का टाइगर रिजर्व में हर साल करीब 50 हजार पर्यटक आते हैं

जिप्सी केंटर का होगा नवीनीकरण
पर्यटनी सीजन शुरू होने से पूर्व सरिस्का प्रशासन की ओर से सफारी में उपयोग ली जाने वाली जिप्सियां एवं केंटरों के नवीनीकरण का कार्य आगामी एक अक्टूबर से पूर्व पूरा होने की संभावना है। सरिस्का में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हूए इस बार सरिस्का में केंटरों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद है। करीब 35 केंटर एवं करीब 50 जिप्सियों के नवीनीकरण होने की उम्मीद है।

सरिस्का में सफारी के लिए तीन रूट
सरिस्का में पर्यटकों की सफारी के लिए तीन रूट हैं। इन तीनों रूटों पर एक अक्टूबर से पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा। इनमें सरिस्का गेट एवं टहला गेट से पर्यटक सफारी के लिए प्रवेश ले सकेंगे। सरिस्का में सफारी के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा है।

यह भी पढ़ें : सरिस्का टाइगर रिजर्व और पांडुपोल में अब होगा वाहनों का नि:शुल्क प्रवेश

बाघों की वृद्धि से पर्यटकों में बढ़ रहा आकर्षण
सरिस्का के प्रति पर्यटकों में आकर्षण बढ़ा है। इसका कारण है कि सरिस्का में बाघों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। पर्यटकों को बाघों की साइटिंग भी अच्छी हो रही है। इस कारण सरिस्का के प्रति देश भर पर्यटकों में आकर्षण बढ़ रहा है।