5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सगाई समारोह से लौट रहा था परिवार, अलवर में यहां ट्रैक्टर ने मारी ऐसी टक्कर, हुआ यह हाल

अलवर में ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी, इसमें तीन जने घायल हो गए।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Apr 05, 2019

Tractor-Car Accident In Alwar

सगाई समारोह से लौट रहा था परिवार, अलवर में यहां ट्रैक्टर ने मारी ऐसी टक्कर, हुआ यह हाल

अलवर. सदर थाना क्षेत्र स्थित दादर गांव के समीप गुरुवार सुबह भूड़ा मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार एक महिला सहित तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि टहला के तलाव गांव निवासी कैलाश पुत्र गंगालहरी विजयवर्गीय, उसकी पत्नी अनुराधा विजयवर्गीय, बेटी नव्या और अनिल पुत्र हरिशंकर शर्मा दिल्ली में आयोजित सगाई समारोह में शरीक होकर गुरुवार सुबह कार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। सुबह करीब 9.30 बजे दादर गांव के समीप उनकी कार की भूड़ा मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार चालक अनिल के दोनों पैर फ्रेक्चर हो गए। कैलाश के कान पर और उसकी पत्नी अनुराधा के हाथ में चोटें आई हैं। वहीं, बालिका नव्या को भी मामूली चोटें आई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोडकऱ फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाकर ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है।