4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में यहां ट्रैक्टर चालक ने बुजुर्ग महिला को कुचला, महिला की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Dec 18, 2018

Tractor Driver Crushed Old Lady in Kishangarhbas Alwar

अलवर में यहां ट्रैक्टर चालक ने बुजुर्ग महिला को कुचला, महिला की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

अलवर के किशनगढ़बास कस्बे के तोप चौराहे पर एक बुजुर्ग महिला को ट्रेक्टर चालक ने लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने महिला के शव को वहां मौजूद लोगों की सहायता से चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के गांव नंगला डूंगर निवासी सुभाषचन्द ने बताया कि उसकी मां राजकुमारी पत्नी पूरणचंद जाति पंजाबी किथुर गांव से अपनी रिश्तेदार के घर से वापस अपने गाँव नंगला डूंगर आ रही थी कि रास्ते में किशनगढ़ बास के तोप चौराहे पर एक ट्रेक्टर चालक ने लापरवाही व तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हुए ट्रेक्टर को ऊपर चढ़ा दिया जिससे राजकुमारी पत्नी पूरणचंद की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर को छोडकऱ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला के शव को अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।