4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैवानियत की हद : आठ साल की मासूम को खेत में ले गया, फिर उसके साथ किया ऐसा

अलवर में एक व्यक्ति ने आठ साल की मासूम को खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया, पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Jan 07, 2019

Trying Of Rape With Minor Girl In Alwar

हैवानियत की हद : आठ साल की मासूम को खेत में ले गया, फिर उसके साथ किया ऐसा

अलवर. कोई व्यक्ति हैवानियत की पराकाष्ठा पर उतर सकता है, इसका एक ताजा उदाहरण अलवर में सामने आया है। अलवर में एक व्यक्ति ने 8 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। अरावली विहार थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बच्ची से बलात्कार के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी हरिसिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव निवासी आठ साल की बालिका करीब 20 दिन पहले गांव के ही सद्दाम (30) के घर गई। खेत में पाइप बदलने के बहाने से सद्दाम बालिका को अपने साथ खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका ने इसकी सूचना अपने परिजनों की दी। घटना के सम्बन्ध में पीडि़त पक्ष ने 3 जनवरी को थाने में रिपोर्ट पेश की। पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।