7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत, अंतिम संस्कार में हर किसी की आंखें नम हो गई

राजस्थान में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों के अंतिम संस्कार में हर किसी की आंख नम हो गई।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Santosh Trivedi

Jan 25, 2025

alwar road accident

अलवर। बहरोड़ शहर के बाईपास सड़क मार्ग पर हमींदपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो दोस्तों को तेज रफ्तार से आ रहे मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे घायल बाइक सवार दोनों युवकों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

कोतवाली पुलिस थाने के एएसआई बुद्धाराम ने बताया कि शहर के बाईपास सड़क मार्ग पर तसींग की और से एक मिनी ट्रक आ रहा था और बाइक सवार खोहरी गांव निवासी युवक मोहित यादव पुत्र लीलाराम एवं नितिन यादव पुत्र कृष्ण कुमार घर का सामान लेने के लिए बाइक पर सवार होकर से शहर की तरफ जा रहे थे।

हमींदपुर गांव की और जाने वाले रास्ते पर बने चौराहे पर बाइक सवार युवक पहुंचे तो तसींग की और से तेज रफ्तार से आ रहे मिनी ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक करीब बीस मीटर दूर जाकर गिरे और मिनी ट्रक सड़क किनारे बने गड्ढे में जाकर धंस गया।

यह भी पढ़ें : महिला ने कहा- तू इतना क्यों झिझक रहा है… राजस्थान के इस शहर में पार्क में खुलेआम चल रहा देह व्यापार

सड़क दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने निजी वाहनों से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल व जिला अस्पताल में पहुंच गए।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नितिन यादव गांव में ही मुर्गी फार्म हाउस का संचालन करता था। जिसकी करीब चार वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी और एक तीन वर्ष की बेटी है। वहीं दूसरी और मोहित गांव में ही खेती बाड़ी का कार्य करता था। हादसा शुक्रवार को हुआ था। दोनों के अंतिम संस्कार में हर किसी की आंखें नम हो गई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में पहला मामला- अपराधी की SUV होगी कुर्क, बैंक के सामने सरेआम हत्या का है मामला