3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोहरे का कहर, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर वाहन टकराए, अलवर के CISF इंस्पेक्टर सहित 2 की मौत

घने कोहरे के कारण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा हो गया। अलवर के सीआईएसएफ इंस्पेक्टर सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Rakesh Mishra

Dec 15, 2025

Delhi-Mumbai Expressway, Delhi-Mumbai Expressway accident, accident due to dense fog, CISF inspector dies, CISF inspector of Alwar dies, Alwar news, Rajasthan news

हादसे के बाद मौक पर मौजूद भीड़। फोटो- पत्रिका

अलवर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हरियाणा के नूंह जिले में सोमवार सुबह घने कोहरे के चलते दो डंपर सहित 10-12 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में अलवर निवासी सीआईएसएफ इंस्पेक्टर और जयपुर के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर थाना पिनगवां क्षेत्र के अंतर्गत गांव रनियाला पटाकपुर के पास की है। यहां दो डंपर आपस में टकरा गए थे, जिन्हें सड़क किनारे खड़ा किया गया था। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को ये डंपर दिखाई नहीं दिए और एक के बाद एक वाहन पीछे से टकराते चले गए।

मौके पर ही मौत

इस दौरान सीआईएसएफ इंस्पेक्टर हरीश कुमार पुत्र रूपनारायण शर्मा, निवासी बी-16, अंबेडकर नगर, अलवर अपनी कार से ड्यूटी के लिए दिल्ली जा रहे थे। गांव रनियाला पटाकपुर के समीप पहुंचते ही घने कोहरे के कारण उनकी कार सामने खड़े डंपर से जा टकराई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रोले से टकराई कार

वहीं जयपुर के आदर्श नगर जनता कॉलोनी निवासी शेख मोहम्मद खलील (44) भी अपनी कार से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक ट्रोले से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से शेख मोहम्मद खलील की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 4-5 अन्य अज्ञात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल भेजा गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। इसके अलावा गांव बनारसी के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर पिलर नंबर 45 के नजदीक भी 7-8 वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई, हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

Story Loader