3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM भजनलाल शर्मा के हेलीकॉप्टर की यूपी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी

घने कोहरे और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हेलीकॉप्टर की आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

2 min read
Google source verification
CM Bhajanlal Sharma, CM Bhajanlal Sharma helicopter, CM Bhajanlal Sharma helicopter emergency landing, Jaipur News, Bharatpur News, Rajasthan News

खेरिया हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। फोटो- पत्रिका

भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हेलीकॉप्टर की सोमवार को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में खेरिया हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। मौसम खराब और घना कोहरा होने के कारण मुख्यमंत्री को करीब एक घंटे तक हवाई अड्डे पर ही इंतजार करना पड़ा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से 11.40 बजे हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी थी। पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की चादर छाई हुई थी। कोहरा कुछ हल्का होने पर पायलट ने टेकऑफ किया। जब हेलीकॉप्टर आगरा के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के दायरे में पहुंचा, उसी समय जयपुर में घना कोहरा और मौसम खराब होने की सूचना मिली। इस पर आगरा एटीसी ने हेलीकॉप्टर की खेरिया एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई।

स्थानीय प्रशासन को सूचना दी

एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। इसके बाद आनन-फानन में प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कोहरा छंटने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हेलीकॉप्टर आगरा से दोपहर 1.15 बजे पूंछरी गोवर्धन के लिए रवाना हुआ। सीएम भजनलाल शर्मा करीब तीन घंटे की देरी से डीग जिले के पूंछरी के लौठा पहुंचे।

हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए भरतपुर प्रशासन ने भी कॉलेज ग्राउंड में तैयारी कर रखी थी, लेकिन सीएम के हेलीकॉप्टर को आगरा में ही उतारा गया। करीब डेढ़ घंटे इंतजार के बाद सीएम आगरा से हेलीकॉप्टर के जरिए पूंछरी के लौठा पहुंचे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो बजे पूंछरी के लौठा पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी गीता और बेटा अभिषेक भी मौजूद थे।

भरतपुर में की गई थी व्यवस्था

मुख्यमंत्री को पूंछरी के लौठा सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर पहुंचना था। कोहरा अधिक होने के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। इसके बाद भरतपुर प्रशासन ने कॉलेज ग्राउंड में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की व्यवस्था की थी, लेकिन भरतपुर में भी पूंछरी के लौठा जैसी स्थिति होने के कारण हेलीकॉप्टर को आगरा ले जाया गया।

Story Loader