6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान का रण : विधानसभा चुनावों के लिए अलवर जिले में बनाए गए हैं इतने मतदान केन्द्र, जानिए आप भी

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Oct 17, 2018

Two Thousand 697 Voting Booths In Alwar District In Rajasthan Election

राजस्थान का रण : विधानसभा चुनावों के लिए अलवर जिले में बनाए गए हैं इतने मतदान केन्द्र, जानिए आप भी

अलवर. राजस्थान के रण की रणभेरी बज चुकी है। विधानसभा चुनावों के लिए दोनों पार्टियां अब एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं, पार्टियों के साथ अब आयोग भी चुनावों की तैयारियों में लग गया है। अलवर जिले में विधानसभा चुनावों के लिए 2 हजार 697 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। विधानसभा आम चुनाव 2018 के लिए जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 2 हजार 697 मतदान केन्द्र बनाए गए है। जिसमें शहरी क्षेत्र में 333 एवं ग्रामीण क्षेत्रा में 2 हजार 364 मतदान केन्द्र रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकश राजपुराहित ने बताया कि तिजारा विधानसभा क्षेत्र में 248 मतदान, किशनगढबास विधानसभा में 252 मतदान केन्द, मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र में 240 मतदान केन्द्र, बहरोड में 235 मतदान केन्द, बानसूर विधानसभा क्षेत्र में 244 मतदान केन्द्र, थानागाजी में 230 मतदान केन्द्र, अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 250 मतदान केन्द्र, अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र में 215 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। रामगढ विधानसभा क्षेत्र में 278 मतदान केन्द्र, राजगढ-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 273 मतदान केन्द्र, कठूमर विधानसभा क्षेत्र में 232 मतदान केन्द्र हैं।