16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्पाती बंदर ने वृद्धा को किया जख्मी

बंदरों के उत्पात से आमजन परेशान
less than 1 minute read
Google source verification
उत्पाती बंदर ने वृद्धा को किया जख्मी

उत्पाती बंदर ने वृद्धा को किया जख्मी



बर्डोद के भैरूजाट क्षेत्र के मोहल्ले में रविवार को छत पर धूप में अपने पोते को खिला रही वृद्धा मूर्ति देवी सैनी (60) को उत्पाती बंदर ने जख्मी कर दिया। बंदर के हमले के बाद दर्द से कहराती वृद्धा की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और ज़ख्मी वृद्धा को लेकर बर्डोद चिकित्सालय पहुंचे। जहां नर्सिस कर्मियों ने जख्म गहरा होने के कारण जिला अस्पताल बहरोड के लिए रैफर कर दिया।


कस्बे में बंदरों के उत्पात से आमजन परेशान हैं। पूर्व में भी उत्त्पाती बंदरों ने अनेक महिला, पुरुष, बच्चों को जख्मी किया था। गौरतलब है कि नगरपालिका बर्डोद में बंदरों के उत्पात से आमजन को निजात दिलाने के लिए करीब पांच लाख रुपए का टेंडर स्वीकृत है। इसके बाद भी नगरपालिका क्षेत्र बर्डोद में उत्पाती बंदरों की समस्या बनी हुई है। कस्बे में अब भी उत्पाती बंदर हैं। जिससे लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से समस्या समाधान कराने की मांग की है।


इधर, ठेकेदार धर्मवीर सैनी का कहना है कि गत दिनों बंदर पकडऩे का कार्य किया गया था। कस्बे में बंदर हैं तो नपा बर्डोद अधिकारियों के द्वारा निर्देश मिलते ही बंदर पकडऩे का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।