16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar: टहला में चोरी; कमरे का ताला तोड़कर एक लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवर पार

अलवर के टहला थाना क्षेत्र के बीधोता गांव में मंगलवार रात चोर एक मकान के कमरे का ताला तोड़कर संदूक में रखे एक लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। परिवार घर के बाहर सो रहा था। सुबह कमरे का ताला टूटा और सामान बिखरा मिलने पर चोरी का पता चला।
2 min read
Google source verification
alwar tehla house theft

घटनास्थल पर पुलिस (फोटो - पत्रिका)

अलवर के टहला थाना क्षेत्र के बीधोता गांव स्थित धाना का गुवाड़ा में मंगलवार रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। चोर मकान के कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सन्दूक में रखे एक लाख रुपए की नगदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना का पता बुधवार सुबह चला।

मकान मालिक कमलेश मीना ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार रात वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खाना खाने के बाद रोजाना की तरह घर के बाहर सो गए थे। रात में परिवार के सभी सदस्य बाहर ही सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान के कमरे का ताला तोड़ दिया।

सुबह कमरे का ताला टूटा मिला

बुधवार सुबह कमलेश की पत्नी उठकर मकान के अंदर गई तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जब उसने सन्दूक को देखा तो उसका ताला भी टूटा हुआ था और सन्दूक खुला पड़ा था। पत्नी ने तुरंत कमलेश को जगाकर घटना की जानकारी दी।

इसके बाद सन्दूक की जांच करने पर उसमें रखे एक लाख रुपए गायब मिले। इसके अलावा सन्दूक में रखे सोने और चांदी के आभूषण भी नहीं मिले। रिपोर्ट के अनुसार चोर चांदी का जंतर, कनकती, सांठ सहित सोने का जंतर चोरी कर ले गए।


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

घर में चोरी की सूचना मिलने के बाद टहला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने मकान मालिक की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के क्षेत्र में चोरों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर किस रास्ते से मकान तक पहुंचे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस चोरी के बाद पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।