
अलवर में यहां हाइवे पर आपस में टकराए कई वाहन, ट्रक व केंटरा में लगी आग, देखें वीडियो
नीमराणा क्षेत्र में देर रात बाद छाए कोहरे के कारण आज सुबह दिल्ली जयपुर हाईवे पर क्षेत्र के रीको चौक के समीप घना कोहरा होने के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए, वहीं दो वाहन डिवाइडर पर चढ़ गए। हाइवे पर ट्रक व केंटर की भिड़ंत के कारण आग भी लग गई। जिससे कैंटर ट्रक जल गए, पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। इसके बाद मौके पर बहरोड व नीमराणा सोतानाला से दमकल की गाडिय़ां बुलाई गइर्। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इन दुर्घटनाओं में वाहन क्षतिग्रस्त हुए जिनमें आधा दर्जन वाहनों को ज्यादा नुकसान हुआ,इसके बाद पुलिस ने इन वाहनों को सडक़ से हटवाकर कर जाम खुलवाया। वहीं हाइवे पर ही एक बस व ट्रक आपस में भिड़ गए, इसमें 4 सवारियों को चोटें आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गनीमत यह रही कि कई गाडिय़ां भिडऩे के बाद भी कोई जनहानी नहीं हुई। इन हादसों में कोई मामला भी दर्ज नहीं हुआ है।
Published on:
03 Jan 2019 06:00 pm
