5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video अलवर में पैदा हुआ ऐसा दुर्लभ बच्चा, देखकर डॉक्टर भी चौंक गए, वर्ष 1892 के बाद पूरे विश्व में है 282 बच्चे

अलवर में कोलोडियन बच्चा पैदा हुआ है। यह बच्चा बेहद ही दुर्लभ है जो 3 लाख बच्चों में एक पैदा होता है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Jan 08, 2019

Very Rare Collodion Baby Born In Alwar Rajasthan

अलवर में पैदा हुआ ऐसा दुर्लभ बच्चा, देखकर डॉक्टर भी चौंक गए, वर्ष 1892 के बाद पूरे विश्व में है 282 बच्चे

अलवर के साहिल हॉस्पिटल में एक दुर्लभ बच्चे ने जन्म लिया है। यह बच्चा दुर्लभ बीमारी से ग्रसित है। हॉस्पिटल की डॉक्टर गीता मलिक ने बताया कि भरतपुर जिले के सीकरी निवासी सिमरन पत्नी अमरीक ने सोमवार शाम 6 बजकर 24 मिनट पर एक बच्चे को जन्म दिया है। ऐसे बच्चे को कोलाडियन बेबी कहा जाता है। यह बहुत ही दुर्लभ बच्चा है जो 3 लाख बच्चों में एक ही पैदा होता है। फिलहाल इस बच्चे को बचा लिया गया है, बच्चे को जयपुर रैफर किया गया है। ऐसे पैदा हुए बच्चे के जीने की संभावना नहीं के बराबर होती है। शिशु रोग विशेषज्ञों का कहना है कि इस बीमारी के बच्चों की त्वचा नहीं होती, इनकी त्वचा प्लास्टिक की तरह अकड़ जाती है। जब यह त्वचा हटने लगती है तो बच्चे में संक्रमण फैलने लगता है। ऐसे में बच्चे के बचने की संंभावना समाप्त हो जाती है।

पूरे संसार में हैं 282 बच्चे

कोलोडियन बेबी पूरे संसार में 1892 के बाद लगभग 282 ही पैदा हुए हैं। साहिल हॉस्पिटल के चिकित्सकों का कहना है कि उनकी जानकारी में यह राज्य का पहला बच्चा है, इसकी पुष्टी जयपुर में कराई जा सकती है।