27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरिस्का का नाम बदलकर भर्तृहरि अभ्यारण रखने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज

सरिस्का टाइगर रिजर्व का नाम बदलकर भर्तृहरि अभ्यारण किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को भर्तृहरि धाम परिसर में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की आगे की रणनीति तय की गई।
less than 1 minute read
Google source verification

सरिस्का टाइगर रिजर्व का नाम बदलकर भर्तृहरि अभ्यारण किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को भर्तृहरि धाम परिसर में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की आगे की रणनीति तय की गई।

बैठक के बाद ग्रामीणों ने ध्वज लेकर सरिस्का की ओर कूच किया। इस दौरान लोगों ने सरिस्का तिराहे पर ध्वज फहराया और आगे के आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। आंदोलन के समर्थन में कुशालगढ़, माधोगढ़ और भर्तृहरि बाजार पूरी तरह बंद रहे।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अनूप दायमा और जयप्रकाश ने बताया कि सरिस्का बाघ परियोजना का नाम भर्तृहरि अभ्यारण कराने की मांग को लेकर वे लंबे समय से प्रयासरत हैं। वहीं उन्होंने कहा कि तिजारा का नाम भर्तृहरि नगर रखे जाने का वे विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भर्तृहरि धाम क्षेत्र का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है, इसलिए अभ्यारण का नाम इसी से जुड़ा होना चाहिए।