11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Viral Video: Borivali स्टेशन पर पैर फिसलने से ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, राजस्थान के इस जिले का निकला जान बचाने वाला ‘हीरा’

मुम्बई के बोरावली स्टेशन पर महिला की जान बचाने वाला कांस्टेबल हीरा कठूमर क्षेत्र के मसारी गांव का रहने वाला है। कांस्टेबल के इस अद्भुत साहस की प्रशंसा हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Santosh Trivedi

Mar 15, 2025

boriwali station viral video

कठूमर। मुम्बई के बोरावली स्टेशन पर तैनात प्लेटफार्म पर गाड़ी से उतरते समय एक वरिष्ठ महिला असंतुलित हो गई और उसके पैर गाड़ी व प्लेटफार्म के बीच फंस गए।

इस दौरान वहां तैनात राजस्थान निवासी कांस्टेबल हीरा सेन दौड़ता हुआ वहां आया और उस महिला को खींचकर गाड़ी से दूर किया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

कांस्टेबल हीरा सेन अलवर जिले के कठूमर क्षेत्र के मसारी गांव का रहने वाला है। कांस्टेबल के इस अद्भुत साहस की प्रशंसा हो रही है। इस घटना को रेलवे ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

देखें वायरल वीडियो-

जयपुर निवासी अनिता जोशी पत्नी मनमोहन जोशी उम्र 57 वर्ष जयपुर स्टेशन से बोरीवली स्टेशन की यात्रा कर रही थी।