4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन राजस्थान के इस शहर में डीजल की जगह निकल रहा पानी, देखें वीडियो

https://www.patrika.com/alwar-news/ Water From Petrol Pump
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Nov 12, 2018

Water Instead Of Diesel On Petrol Pump In Alwar

पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन राजस्थान के इस शहर में डीजल की जगह निकल रहा पानी

अलवर. देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, आम आदमी अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले उनके दाम के बारे में चिंता करने लगा है। अगर इतने मंहगे दाम होकर भी आपको डीजल की जगह पानी मिले तो कैसा लगेगा? ऐसा ही कुछ अलवर राजस्थान के अलवर में हुआ है। अलवर के नयाबास स्थित त्रिपुरारी पेट्रोल पंप पर डीजल में पानी आने के चलते हंगामा खड़ा हो गया। वाहन चालक अपने वाहनों में डीजल भरवाने आये तो पेट्रोल पंप संचालक ने उनके वाहनों में डीजल भर दिया, उसके बाद वाहन चालक अपने वाहन को पेट्रोल पंप से लेकर गए तो उनके वाहन कुछ दूरी पर जाकर बन्द हो गए। जब वाहन चालकों ने देखा तो गाडिय़ा सीज हो गयी, इस मामले की सूचना पेट्रोल पंप संचालक को दी लेकिन किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होने के चलते वाहन चालकों ने पेट्रोल पंप पर हंगामा खड़ा कर दिया और क्लेम दिलाने की मांग की गई।

petrol pump In Alwar" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/11/12/petrol_1_3699538-m.jpg">

इस मामले की जानकारी पेट्रोल पंप संचालक को मिली तो पेट्रोल पंप संचालक ने तुरंत डीजल को मौके से हटवा दिया और इसकी सूचना तुरंत पेट्रोलियम विभाग को दी। विभाग ने इस बारे में जानकारी लेकर जांच कराने की बात की है। इधर डीजल में पानी आने चलते एक अलवर वाहनी और बस भी सीज हो गयी। इस मामले को लेकर दोनों गाडिय़ों के चालक ओर मालिक पेट्रोल पंप संचालक से मिले तो पेट्रोल पंप संचालक ने भी डीजल में पानी आने की बात को स्वीकारा ओर कार्रवाई करने की बात कही। लेकिन वाहन संचालक ने बताया कि गाड़ी में नुकसान हुआ है इसलिए इसकी पूर्ति करने के लिए पेट्रोल पंप संचालक ही जिम्मेदार है, ऐसे में अब पेट्रोल पंप संचालक ने वाहन चालकों को आश्वासन दिया है कि उनके नुकसान की भरपाई की जाएगी।