4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाम होते ही स्टेशन रोड पर परोसते हैं शराब

शाम होते ही स्टेशन रोड पर परोसते हैं शराब
less than 1 minute read
Google source verification
शाम होते ही स्टेशन रोड पर परोसते हैं शराब

शाम होते ही स्टेशन रोड पर परोसते हैं शराब


अलवर. अलवर जंक्शन के बाहर शाम होते ही अण्डे, मांस-मछली की दुकानों के सामने खुले रोड पर टेबल-कुर्सी लगा शराब परोसी जाती है। लेकिन इसकी न नगर परिषद को परवाह न आबकारी विभाग को कोई वास्ता। एेसा लगता है यहां किसी भी तरह के नियम व कानून लागू नहीं हैं। स्टेशन के बाहर पूरी रोड पर अतिक्रमण है। अण्डे के ठेले लगते हैं। फुटपाथ पर मांस-मछली की दुकानों का कब्जा है। अण्डे व मांस की दुकान वाले टेबल लगाकर शराब पीने की छूट देते हैं। खुले आसमां के नीचे रोड पर देर रात तक बार चलता है।
जिम्मेदारी परिषद व आबकारी की बराबर
रोड पर अवैध कब्जे हटाने की जिम्मेदारी नगर परिषद की है। रात्रि आठ बजे बाद कहीं भी शराब नहीं बेची जा सकती। फिर भी खुले आम बिकती है और रोड पर पीते हैं। आबकारी विभाग को सब पता है। फिर भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यातायात पुलिस आसपास होते हुए भी कभी रोड पर खड़े वाहनों को हटाने की जहमत नहीं उठाती। नतीजन जनता खुद धक्के खाती है। रोड पर जाम लगता है तो अपने आप ही वाहनों की रेलमपेल होती रहती है। ऑटो रिक्शा पूरी रोड पर अटे रहते हैं। रेलवे जंक्शन के बाहर रोड पर इतना सब कुछ होने के बावजूद जिला प्रशासन ठोस कार्रवाई से बचता फिर रहा है। जनता धक्के खाती है।
शराब पर दिखावे की सख्ती
शराब पीकर वाहन चलाने वालों को रोकने की पुलिस कार्रवाई दिखावे की होती है। स्टेशन के बाहर अण्डे व मांस मछली खाकर निकलने वाले अधिकतर शराब पिए होते हैं। फिर भी आसपास वाहन चालकों की जांच नहीं
होती है।