6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब के ठेके लेने में दिलचस्पी दिखा रहे अलवर के हजारों लोग, जिले को अभी तक हुई 58 करोड़ से अधिक की कमाई

अलवर जिले को शराब ने बिना बिके ही करोड़ों रुपए की कमाई करवा दी है। शराब के ठेके के लिए २९ हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। अभी और आने की उम्मीद है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Feb 27, 2019

Wine Shop Tender In Rajasthan

शराब के ठेके लेने में दिलचस्पी दिखा रहे अलवर के हजारों लोग, जिले को अभी तक हुई 58 करोड़ से अधिक की कमाई

अलवर. अलवर जिले को शराब ने अब तक करोड़ों रुपए की कमाई करवा दी है। शराब के ठेके के लिए हजारों लोगों ने आवेदन किया है। जिले में शराब की दुकानों की लॉटरी प्रक्रिया से अब तक सरकार के खाते में करीब 58.80 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं तथा कई करोड़ अभी जमा होना शेष है। जबकि पिछली बार जिले में शराब की दुकानों के आवंटन प्रक्रिया से सरकार को 47 करोड़ रुपए की आय हुई थी।

जिला आबकारी अधिकारी अंजू ओमप्रकाश ने बताया कि जिले में 293 अंग्रेजी व देसी शराब की दुकानों के आवंटन के लिए अब तक करीब 29 हजार फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड हो चुके हैं। जिसमें 21 हजार फॉर्म जमा हो चुके हैं। जिससे करीब 58.80 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं। पिछली बार कुल 47 करोड़ रुपए जमा हुए थे। इस बार प्रत्येक फॉर्म पर आवेदन को 28 हजार रुपए जमा कराने हैं। आवेदक मंगलवार रात 12 बजे तक आवेदन फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं तथा 28 फरवरी तक कार्यालय में जमा करा सकते हैं। इस बार करीब 25 से 28 हजार फॉर्म जमा होने की उम्मीद है। इसके बाद 5 मार्च को शराब की दुकानों के आवंटन के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।