
भदोही में रेप
अलवर।
थानागाजी ( Thanagazi ) में पति के साथ जा रही महिला से गैंगरेप ( Alwar gangrape Case) और सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल करने के मामले में मंगलवार को पुलिस प्रशासन की नींद टूटी। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 अन्य की तलाश में 14 टीमें लगाई हैं। वहीं पुलिस की लापरवाही मानते हुए एसपी ने थानागाजी एसएचओ सरदार सिंह को निलंबित और चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है। वहीं, सरकार ने एसपी राजीव पचार को एपीओ कर दिया।
इस बीच, मंगलवार को प्रदेश में बलात्कार के चार मामले सामने आए। एक घटना तो थानागाजी इलाके में ही हुई, जहां एक युवती से पांच लोगों ने बलात्कार किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले जयपुर में डीजीपी कपिल गर्ग ने कहा कि वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई होगी। पुलिस मुख्यालय मामले की जांच करवा रहा है। डीएसपी स्तर के अफसरों को तलाश में लगाया था। एक आरोपी प्रागपुरा निवासी इन्द्राज गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दो आरोपियों के संबंध में भी पुख्ता सुराग लगे हैं। अन्य दो की तलाश में पुलिस टीम बाहर भेजी गई हैं। एक आरोपी बानसूर, एक थानागाजी और दो नारायणपुर के हैं। वीडियो वायरल करने के आरोपी मुकेश गुर्जर को देर रात पुलिस ने दबोच लिया। राज्य सरकार ने पीडि़ता को 4.12 लाख की आर्थिक सहायता दी है।
एसपी से मिला था पीडि़त परिवार
30 अप्रेल को पीडि़त परिवार एसपी राजीव पचार से मिला था, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। गुपचुप तरीके से 2 मई को केस दर्ज हुआ, लेकिन चुनावी माहौल के चलते पुलिस मामला दबाए बैठी रही।
बलात्कार का मामला दबाए थे एसएचओ
एडीजी बीएल सोनी ने बताया कि थानागाजी में पति के सामने महिला से बलात्कार किए जाने की वारदात के बाद क्षेत्र में ही 27 अप्रेल को एक और गैंग रेप का मामला सामने आया। दूसरे में मामले में थानागाजी क्षेत्र निवासी एक युवती भर्तहरी के गई थी, तभी कैलाश और परमानंद नाम के युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। हालांकि यह मामला थानागाजी एसएचओ के पास दो दिन पहले आ गया था। लेकिन एसएचओ ने मामला दर्ज करने की बजाय उसे दबा दिया। जबकि एसएचओ से बातचीत होने पर दूसरा मामला आने की बात भी पुलिस मुख्यालय से छिपाई। मंगलवार को डीजीपी की प्रेसवार्ता में पुलिस मुख्यालय के सामने थानागाजी थाना क्षेत्र में एक और गैंग रेप का मामला मीडिया के जरिए सामने आया। बताते हैं इसके बाद मंगलवार को ही थानागाजी पुलिस ने दूसरा गैंग रेप का मामला दर्ज किया। डीजीपी कपिल गर्ग ने मामला सामने आने के बाद दर्ज नहीं करने को गंभीरता से लिया और थानागाजी एसएचओ की गंभीर लापरवाही मानते हुए तुरंत निलंबित कर दिया। मामले में थाने के चार अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
10 May 2019 11:16 am
Published on:
08 May 2019 10:11 am
