
अलवर में यहां महिला ने थानेदार के साथ किया ऐसा व्यवहार, जिसकी किसी ने नहीं की थी कल्पना, पुलिस ने उठाया यह कदम
एक जमीन विवाद में कार्रवाई करने माजरीकलां में मौके पर गई पुलिस से आरोपित पक्ष की दो महिलाएं अभद्रता कर उलझ गई। उन्होंने पुलिसकर्मियों से जानबूझकर अभद्रता कर उसके वीडियो बनाए। जिस पर नीमराणा पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों महिलाओं को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया है। जबकि वीडियो बना रहा युवक मौके से भाग गया।
नीमराणा थानाधिकारी संजय पूनिया ने बताया कि वे स्वयं नीमराणा व माजरीकलां थाने के पुलिस जाब्ते के साथ माजरीकलां में एक भूमि विवाद को लेकर थाने में दर्ज प्रकरण की जांच करने मौके पर पहुंचे तो वहां मौके पर दो महिलाएं मिली।
उन्होंने जब उनसे मामले की पूछताछ शुरू की तो उनमें से एक महिला ने उनसे अभद्र व्यवहार करने और थानेदार व अन्य पुलिसकर्मियों पर महिलाओं से छेड़छाड़ का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। इतना कहकर दोनों महिलाएं धर्मेंद्र को वीडियो बनाने की आवाज लगाकर खुद एसएचओ का हाथ खींचकर पकड़ा और अभद्र व्यवहार करने का प्रयास किया। किंतु थानेदार ने महिला आरक्षी कविता यादव के सहयोग से स्वयं व अन्य पुलिसकर्मियों को बचाया और घटना का मोबाइल से वीडियो बना रहे युवक धर्मेंद्र को पकडऩा चाहा तो वह भाग गया। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
28 Dec 2018 10:16 am
