5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व को अलवर शहर की सुदंरता दिखाने का जिम्मा इन दो महिलाओं के पास, इस तरह बखूबी निभा रही हैं अपनी जिम्मेदारी

इन दो सशक्त महिलाओं ने महिला दिवस के मौके पर संदेश दिया है।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Mar 08, 2019

Women's Day : Women Managing Alwar Tourism Department

विश्व को अलवर शहर की सुदंरता दिखाने का जिम्मा इन दो महिलाओं के पास, इस तरह बखूबी निभा रही हैं अपनी जिम्मेदारी

अलवर जिला पर्यटन के लिहाज से देशभर में प्रसिद्ध है। पर्यटन स्थलों की सुंदरता के लाखों लोग कायल हैं। इसलिए अलवर में देश-विदेश से हजारों पर्यटक आत हैं। इन पर्यटकों को अलवर की सुंदरता दिखाने का जिम्मा दो महिलाओं के पास है। टीना यादव और प्रतिभा यादव। टीना यादव पर्यटन विभाग में सहायक निदेशक है। वहीं प्रतिभा यादव पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की संग्रहालाध्यक्ष हैं।

टीना यादव जिले के पर्यटन स्थलों के रखरखाव सहित पर्यटकों को कोई परेशानी ना हो, इसका पूरा ख्याल रखती हैं। महिला दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं ने हर कदम पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने साबित कर दिया है कि हमें यदि मौका मिले तो हम किसी भी बुलंदी को छू सकते हैं। यह हमारे परिजनों का विश्वास है कि उन्होंने हमें आगे बढऩे में सहयोग किया और आज हम समाज के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। महिलाओं के प्रति पुरुषों की सोच बदली है। जिसकी वजह से महिलाएं निरंतर आगे बढ़ रही है ओर अपनी योग्यता, प्रतिभा और मेहनत के बद पर नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। बच्चों को ऐसे संस्कार दें कि वो महिला के रूप में मां, बेटी, बहन जैसे रिश्तों की अहमियत समझें।

संग्रहालाध्यक्ष हैं प्रतिभा यादव

अलवर के मशहूर संग्रहालय की संग्रहालाध्यक्ष प्रतिभा यादव हैं। प्रतिभा पुरातत्व विभाग व जिला संग्रहाल्य की प्रभारी हैं। ये संग्रहालय की जिम्मेदारी संभालती हैं। प्रतिभा का कहना है कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना मुकाम बनाया है। वो घर गृहस्थी की जिम्मेदारियों के साथ - साथ अपने ऑफिस के काम को भी बखूबी निभाती है। अब पहले जैसी परिस्थितियां नहीं है, अब घर से बाहर निकल कर अपने निर्णय स्वयं ले रही हैं। ऐसे क्षेत्र जहां पुरुषों का ही दबदबा था वहां महिलाओं ने मुकाम बनाया है। मेरा नई पीढ़ी की महिलाओं से कहना है कि यदि यदि विपरित हालात आए तो भी कभी घबराने की जरुरत नहीं है, एक बार हिम्मत कर आगे बढ़ी तो रास्ता अपने आप बन जाते हैं। लड़कियों के लिए सबसे जरुरी है कि वो शिक्षित बनें और अपने पैरों पर खड़े हो। आर्थिक रूप से मजबूत बनना आज समय की मांग हैं।