8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वॉलीबाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी ने कोच पर लगाया रेप का आरोप

जिले के ग्रामीण पृष्ठभूमि की 17 साल की लड़की वॉलीबाल की नेशनल खिलाड़ी है

2 min read
Google source verification
rape case

rape case

(रेवाड़ी): वॉलीबाल के एक कोच द्वारा अपनी ही खिलाड़ी से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आने के बाद खेल जगत के लोग स्तब्ध हैं। पीडि़ता ने जाटूसाना थाने में कोच खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोपी कोच फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

जिले के ग्रामीण पृष्ठभूमि की 17 साल की लड़की वॉलीबाल की नेशनल खिलाड़ी है। उसका आरोप है कि उसके कोच गौरव देशवाल ने उसके साथ कई बार जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। यह सिलसिला नवंबर 2016 से चल रहा था। लड़की ने आखिर में साहस जुटाकर आपबीती परिजनों को बताई, तो कोच व उसकी सहायक महिला खिलाड़ी के खिलाफ लड़की ने पोक्सो एक्ट व धमकी देने का केस दर्ज कराया है।

मैच खिलाने ले जाता फिर करता गंदा काम

पीडि़त खिलाड़ी के अनुसार कोसली का रहने वाला गौरव देशवाल उसका वॉलीबाल कोच है। उसने कोसली में निजी खेल एकेडमी खोली हुई है। जिसके माध्यम से वह उसके संपर्क में आई। देशवाल दो साल से उसकी कोचिंग कर रहा था। वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुकी है। 2016 में एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कोच देशवाल उसे गुरुग्राम लेकर गया था। उसके साथ सोनीपत की खिलाड़ी भी थी। पीडि़ता का आरोप है कि एक होटल में जब वे रुके, तो कोच ने महिला खिलाड़ी को दूसरे कमरे में भेज दिया और उसे अपने कमरे में रुकवाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे खेल से बेदखल व जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह चंडीगढ़ व रोहतक भी ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।


परिजनों को बताई आपबीती

कोच देशवाल हाल ही में उसे एक और प्रतियोगिता में ले जाने के लिए कह रहा था, लेकिन उसने मना कर दिया। उसके मना करने पर परिजनों ने जब यह कहा कि यह तेरे भविष्य का सवाल है और तुझे प्रतियोगिता में जाना चाहिए। इतना सुनकर लड़की फूट-फूटकर रोने लगी। आखिर में मिली धमकियों से जबान बंद किए बैठी लड़की ने सारा सच परिजनों को बता दिया। परिजन उसे लेकर पहले तो एसपी राजेश दुग्गल से मिले और फिर बीती रात को कोच गौरव देशवाल व सहयोगकर्ता खिलाड़ी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

फरार है आरोपी

कोसली के डीएसपी अनिल कुमार ने कहा कि आरोपी कोच फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। अपने बयानों में लड़की ने कई जगह दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है और अदालत में 164 के बयान भी कराए जाएंगे। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।