6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी के सबसे बड़े चुनावी एजेंडे पर प्रशासन हुआ फेल, पुलिस पर लग रहे हैं आरोप

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में एक साल का कार्यकाल भाजपा पूरा कर चुकी है

3 min read
Google source verification
ambedkar nagar

अम्बेडकर नगर. प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2017 के चुनाव के दौरान किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि भारतीय जनता पार्टी इतने प्रचंड बहुमत से प्रदेश में जीत हासिल करेगी, लेकिन यह इसलिए संभव हो सका कि भाजपा के चुनावी एजेंडे में कुछ ऐसा था, जिसको लेकर आम लोग भाजपा से काफी उम्मीद लगा बैठे और परिणाम स्वरुप भाजपा की बड़ी जीत हुई । इन घोषणाओं में जो प्रमुख था, उसमे पहला तो यह कि प्रदेश में सभी अवैध बूचड़ खाने बंद होंगे और गौ वंशों को काटने पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगेगा । दूसरा वादा था किसानों के कर्ज माफ़ किये जायेंगे ।


योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में एक साल का कार्यकाल भाजपा पूरा कर चुकी है, लेकिन चुनाव का जो सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा गौ हत्या का रहा है, उस पर पूरी तरह रोक लगा पाने में सरकार नाकाम साबित हुई है । दरअसल सरकार बनने के कुछ दिनों तक तो पुलिस और प्रशासन पूरी मुश्तैदी से अवैध रूप से चल रहे बूचड़ खानों और गौवंशो को काटने से रोकने का पूरा काम ? करते रहे, लेकिन कुछ महीने बाद ही सब कुछ पहले जैसा ही नजर आने लगा है । बिना वैध स्लाटर हाउस के ही न सिर्फ बड़े जानवर काटे जा रहे हैं बल्कि गाय और बछड़े भी काटे जाने का मामला सामने आया है ।


काऊ स्लाटरिंग का बड़ा मामला आया सामने
चुनावी एजेंडे में शामिल इस मामले को भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरा करने का जिम्मा जिला प्रशासन और पुलिस पर था, लेकिन अब इस मामले में न तो पुलिस ही गंभीर दिखाई पड़ रही है और न ही प्रशासन । अम्बेडकर नगर जिले के अति संवेदनशील कस्बे टांडा में कुछ स्थानीय लोगों की वजह से बड़ा काऊ स्लाटरिंग का मामला सामने है । बीते सोमवार को देर शाम टांडा के सकरावल मुहल्ले में तलवापार कब्रिस्तान के पास एक घेरे में आधा दर्जन बछड़े बंधे हुए थे । चारो तरफ बाउंड्रीवाल से घिरे एक घेरे में पतंग कट कर गिर गई थी, जिसको पाने के लिए एक लड़का बौंदी वाल पर चढ़ गया और अंदर बछड़े बंधे होने पर वह इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी, जिसके बाद लोगों की भीड़ इकठ्ठा होने लगी और सूचना पर जब वहां पुलिस पहुंची तो आस पास जानवरों की पुरानी हड्डियां भी काफी संख्या में दिखाई पड़ी ।


गौरक्षा समिति के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और इन लोगों ने काऊ स्लाटरिंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की भी मांग की । गौ रक्षा समिति के सदस्यों का खुला आरोप है कि जिस तरह से यहाँ जानवरों की हड्डियाँ मिली हैं, उससे लगता है कि यहा काफी दिनों से अवैध रूप से जानवरों और गौवंशों को काटा जा रहा था, जिसमें स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोग मिले हुए हैं । यह भी आरोप लगाया कि कई बार पुलिस को सूचना दिए जाने पर इस कार्य में लिप्त लोगों को पुलिस पकडती तो है, लेकिन बिना किसी कार्रवाई के पैसे लेकर छोड़ देती है ।


मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में सुनसान इलाके में काऊ स्लाटरिंग का बड़ा मामला सामने आने के बाद अधिकारियों के हाथ पाँव फूल गए । थोड़ी ही देर में मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह, सी ओ टांडा और जिले के कई थानों की फ़ोर्स भी मौके पर पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया । अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मित्र पुलिस के सहयोग से इस घटना का पर्दाफास हुआ है और इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी । उन्होंने कहाकि इसमें अगर पुलिस की भी संलिप्तता सामने आएगी तो उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जायेगी ।


प्रशासन अगर नहीं चेता तो हो सकती है बड़ी घटना
जिले का सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला इलाका है टांडा और यहाँ कुछ अपराधिक प्रवृति के लोगों द्वारा काऊ स्लाटरिंग का कार्य किया जा रहा है । यह कार्य पिछली सरकार में बड़े धडल्ले के साथ किया जाता रहा, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद काफी दिनों तक यह बंद तो रहा । मगर अब पुलिस की निष्क्रियता के कारण बिना वैध बूचड़ खाने के न सिर्फ बड़े जानवरों की स्लाटरिंग की जा रही है बल्कि काऊ स्लाटरिंग के भी मामले सामने आ रहे हैं । टांडा में कई बड़े दंगे हो चुके हैं और यह क्षेत्र अति संवेदनशील घोषित है । बावजूद इसके यहाँ के पुलिस तंत्र की लापरवाही के कारण यह अवैध काम चल रहा था । अगर समय रहते पुलिस और प्रशासन इसके खिलाफ मजबूती से नहीं कड़ी हुई तो कोई भी गंभीर घटना हो सकती है । काऊ स्लाटरिंग का विरोध मुस्लिम समाज के लोग भी बड़ी संख्या में करते हैं, लेकिन कुछ अपराधिक प्रवृति के लोग मिली भगत से इस कार्य को अंजाम देते है, जो कभी भी बड़ा रूप ले सकती है । फिलहाल पुलिस क्षेत्र के संभावित आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है ।

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग