11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात को शहर से मां घर पहुंची तो गायब थीं दोनों बेटियां, सुबह पोखरी में मिली दोनों की लाश

2 sisters drowned: एसईसीएल की पोखरी में नहाने गईं 2 सगी मासूम बहनों की डूबकर मौत, बेटे ने बताया कि दोनों नहाने गईं हैं, गोताखोरों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों का शव निकाला बाहर, क्षेत्र में शोक का माहौल

2 min read
Google source verification
2 sisters drowned

2 sister drowned in pond, resque team out both dead body

अंबिकापुर. 2 Sisters drowned: बिश्रामपुर एसईसीएल की पोखरी (क्वारी) में मंगलवार की दोपहर नहाने गईं 2 सगी मासूम बहनों की डूबकर मौत हो गई। मामले का पता तब चला जब उनकी मां रात को घर पहुंची। उसने बेटे से पूछा तो बताया कि दोनों नहाने गई थीं। किसी अनहोनी की आशंका पर उसने मामले की सूचना थाने में दी। बुधवार की सुबह गोताखोरों की टीम ने पोखरी में उनकी तलाश शुरु की। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों का शव बरामद हुआ। मासूम बहनों की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।


गौरलब है कि सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित फोकटपारा निवासी रामजी फकीर अपनी पत्नी, 2 पुत्री व एक पुत्र के साथ झोपड़ी में रहता है। परिवार खानाबदोश है, ऐसे में भिक्षाटन कर उनका गुजारा चलता है। मंगलवार को रामजी फकीर व उसकी पत्नी भिक्षाटन करने चले गए थे।

दोपहर को उसकी दोनों बेटियां 11 वर्षीय शकीला व 9 वर्षीय बिट्टू क्वार्टर के पीछे स्थित एसईसीएल की क्वारी (पोखरी) नंबर-5 में नहाने गई थीं। इसके बाद से दोनों रात तक घर नहीं लौटी थीं।

रात को उनकी मां अंबिकापुर से भिक्षाटन कर घर पहुंची तो शकीला व बिट्टू के बारे में अपने बेटे से पूछताछ की। इस पर उसने बताया कि दोनों तो नहाने गई हैं। किसी अनहोनी की आशंका पर उसने मामले की सूचना बिश्रामपुर थाने में दी।

यह भी पढ़ें: बाजार से शाम को घर लौट रही 11 वर्षीय बालिका से गैंगरेप, 2 युवक गिरफ्तार


गोताखोरों ने दोनों का बाहर निकाला शव
सूचना पर बिश्रामपुर पुलिस व नगर सैनिक के गोताखोर की टीम बुधवार की सुबह क्वारी में पहुंचे और उनकी तलाश शुरु की। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों सगी बहनों का शव पोखरी से बरामद कर बाहर निकाला। संभावना जताई जा रही है कि नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं होगी और दोनों की डूबकर मौत हो गई होगी।

यह भी पढ़ें: प्रमाण पत्र बनाने के बदले लड़कियों व महिलाओं के प्राइवेट पार्ट छूकर फोटो खींचता था पटवारी, सस्पेंड

मामले में पुलिस द्वारा पंचनामा व पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया। दो बहनों के क्वारी में डूबने से हुई मौत से माता-पिता का जहां रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र में शोक का माहौल निर्मित हो गया है।