जबकि ट्रैक्टर में सवार 6 लोग श्याम कुंवर पति सोहन प्रसाद 50 वर्ष, रामबाई पति रघुनाथ 40 वर्ष, परमाधे पति स्व. धन्नू 70 वर्ष, पूजा सिंह पिता महेश 15 वर्ष, रीता सिंह पिता रघुनाथ 16 वर्ष व विष्णु कुमार पिता राज सिंह 8 वर्ष को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसकी सूचना वहां से गुजर रहे राहगीरों ने लखनपुर पुलिस को दी।