1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News : ट्रैक्टर में लिफ्ट लेते ही आ गए यमराज, 2 महिलाओं को ले गए साथ, 6 तड़पते रहे

घायलों में 3 नाबालिग भी शामिल, घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज, शादी समारोह से लौटने के दौरान ट्रैक्टर में हुए थे सवार

2 min read
Google source verification
Tractor accident

Tractor accident

अंबिकापुर. शादी समारोह से लौटने के दौरान गुरुवार की सुबह 2 महिलाओं समेत 8 लोगों को ट्रैक्टर में लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। ट्रैक्टर मौके से 200 मीटर दूर ही पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें सवार 3 नाबालिग सहित 6 लोग घायल हो गए।

इनमें एक 10 वर्ष का बालक भी शामिल हैं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर में बालू लोड था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शवों का पंचनामा पश्चात पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ट्रैक्टर चालक की खोजबीन में जुट गई है।


ग्राम जयपुर , झाबर से शादी समारोह में शामिल होने महिलाएं, पुरुष व बच्चे लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटिंदा गए थे। वहां से गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे वे घर लौट रहे थे। बस नहीं मिलने के कारण वहां से गुजर रहे बालू लोड ट्रैक्टर को उन्होंने रुकवाया और ट्रॉली में सवार हो गए।

ट्रैक्टर ग्राम कटिंदा से निकलकर करीब 200 मीटर दूर ही पहुंची थी कि ड्राइवर की लापरवाही से अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उसमें सवार जयपुर, झाबर निवासी केंदी बाई पति सियंबर 65 वर्ष तथा ग्राम कटिंदा निवासी फूलको बाई पति शिवनारायण की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर में सवार 6 लोगों को गंभीर चोटें आईं।

घायलों में 10 वर्षीय बालक व अन्य 2 नाबालिग भी शामिल हैं। उनके नाम का पता नहीं चल सका है। ये सभी ग्राम जयपुर के निवासी हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसकी सूचना वहां से गुजर रहे राहगीरों ने लखनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं पंचनामा पश्चात दोनों महिलाओं के शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मोबाइल से मृतकों व घायलों के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही वे भी अस्पताल पहुंच गए। वे महिलाओं का शव देख वहीं बिलख-बिलखकर रोने लगे।


ट्रैक्टर चालक फरार
ट्रैक्टर पलटते देख चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है। इधर हादसे में मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग