इस दौरान वहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने रिश्वत (ACB raid) लेते तीनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम द्वारा बीईओ मिथलेश सिंह सेंगर, लिपिक राजकुमार पैकरा व शिक्षक अनुराग बरई के खिलाफ धारा 7 एवं 12 पीसी एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।