5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां महामाया एयरपोर्ट पहुंचीं केंद्रीय राज्य मंत्री, कहा- पूरा होगा यहां के लोगों का ये सपना

Airport: उड़ान सेवा शीघ्र प्रारंभ करने एयरपोर्ट के कार्यों में तेजी लाने की कही बात, 70 सीटर विमान (70 seater aeroplane) सेवा होनी है शुरु

less than 1 minute read
Google source verification
Maa Mahamaya Airport

Union State Minister Renuka Singh

अंबिकापुर. केंद्रीय जनजाति कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने शुक्रवार को कलक्टर संजीव कुमार झा सहित अन्य अधिकारियों के साथ मां महामाया एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के पश्चात एयरपोर्ट में ही अधिकारियों की बैठक लेकर एयरपोर्ट संचालन एवं निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

रेणुका सिंह ने एयरपोर्ट ऑथॉरिटी द्वारा बताई गईं कमियों को दूर करने जो भी निर्माण कार्य शुरू करना है, उसे जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।


केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि इस एयरपोर्ट के शुरू होने से सरगुजा वासियों का बहु प्रतीक्षित सपना पूरा होगा। केंद्र एव राज्य शासन द्वारा इस एयरपोर्ट का संचालन शीघ्र प्रारंभ करने के लिए भरसक प्रयास किया है।

अब इसमें जो भी निर्माण कार्य करना है वह स्थानीय स्तर पर ही होना है जिसके लिए संबंधित अधिकारी गुणवत्तापूर्ण निर्माण समय पर पूरा करें।

Read More: दरिमा एयरपोर्ट का बदल गया नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा

बताया गया कि 70 सीटर विमान परिचालन के लिए मां महामाया एयरपोर्ट के रन-वे का पुनर्निर्माण, नाली निर्माण सहित वेटिंग हाल, एंट्री एवं एग्जिट गेट इत्यादि का निर्माण किया जाना है।


ये भी रहे उपस्थित
केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा एयरपोर्ट निरीक्षण के दौरान एसडीओ बसंत कुमार खाखा, एयरपोर्ट प्रभारी सुरेश बांबुलडिया, दरिमा तहसीलदार इरशाद अहमद, नायब तहसीलदार संजीत कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।