उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ के सुदूर वनवासी बाहुल्य सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में स्थित दरिमा विमान तल को भारत सरकार द्वारा उड़ान योजना में शामिल किया गया है किन्तु अभी तक विमानन सुविधा प्रारंभ नही हुई है। उन्होंने दरिमा विमान तल को एआरसी-थ्री सी लाइसेंस प्रदान कर राज्य की राजधानी रायपुर से अम्बिकापुर होते हुए वाराणसी यात्री विमान सुविधा प्रारंभ करने का आग्रह किया था।