scriptAjab Gajab: डॉक्टर बोल पड़े – अरे बाप रे, जब महिला के पेट से निकला 12.5 किलो का फुटबॉल जैसा गोला | Ajab Gajab: 12.5 kg lump in stomach | Patrika News
अंबिकापुर

Ajab Gajab: डॉक्टर बोल पड़े – अरे बाप रे, जब महिला के पेट से निकला 12.5 किलो का फुटबॉल जैसा गोला

Ajab Gajab: पेट की सूजन से पिछले 1 वर्ष से परेशान थी Ajab Gajab: पहाड़ी कोरवा महिला, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नि:शुल्क किया गया इलाज, बाहर इलाज में खर्च करने पड़ते 1 लाख रुपए

अंबिकापुरMay 21, 2024 / 07:19 pm

rampravesh vishwakarma

Ajab gajab - Over football size matter found in womna's stomach
Ajab Gajab. अंबिकापुर में पहाड़ी कोरवा महिला के पेट से 12.5 किलो का गोला (ट्यूमर) निकला है। ट्यूमर का साइज फुटबॉल से भी बड़ा था। यह देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। वह ओवेरियन कैंसर से जूझ रही थी। ऐसे में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर महिला की जान बचा ली। महिला का ऑपरेशन दो घंटे से भी ज्यादा समय तक चला। महिला अकेली थी, उसके पास इलाज के रुपए भी नहीं थे। जब महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने उसका नि:शुल्क ऑपरेशन व इलाज किया। महिला पिछले एक वर्ष से पेट की सूजन से परेशान थी।

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरहाडीह निवासी 56 वर्षीय भोगनी कोरवा के पेट में पिछले एक वर्ष से सूजन था। पेट में गोला (Ajab gajab) होने की संभावना से वह काफी परेशान थी। असहनीय दर्द से वह काफी बेचैन रहती थी।
कुछ दिन पूर्व वह इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची थी। यहां गायनो डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया। चिकित्सकों ने उसकी बीमारी का पता लगाने के लिए सीटी स्कैन कराया।

सीटी स्कैन में ओवेरियन कैंसर की पुष्टि हुई। इसके बाद गायनो व निश्चेतना विभाग से कुल 8 चिकित्सकों के टीम ने 15 मई को महिला का सफल ऑपरेशन कर उसके पेट से 12.5 किलो का (Ajab Gajab) ओवेरियन ट्यूमर निकाला।
Ajab gajab

Ajab Gajab: महिला की स्थिति खतरे से बाहर

डॉक्टरों ने बताया कि महिला के ऑपरेशन में लगभग 2 घंटे से अधिक समय लगा। यह काफी जटिल (CG Ajab Gajab) ऑपरेशन था। ट्यूमर काफी बड़ा हो चुका था। महिला को चलने फिरने में भी काफी परेशानी थी। ऑपरेशन के बाद महिला को विशेष निगरानी में आईसीयू में रखा गया था। अब महिला की स्थिति काफी अच्छी है। वह खतरे से बाहर है।
यह भी पढ़ें
Man Kills Wife: Animal में जैसे रणबीर कपूर मारता था वैसे ही पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से 4 बार मारा

ऑपरेशन टीम में ये रहे शामिल

महिला का ऑपरेशन गायनिक डॉ. अविनाशी कुजूर की निगरानी में हुई। इस दौरान टीम में उनके साथ डॉ. साथी मंडल, डॉ. इशा, सिस्टर रोफाली, निश्चेतना विभाग से डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. दिव्यानंद, डॉ. बंसल व डॉ. गुलाब शामिल रहे।

Ajab Gajab: महिला के साथ नहीं थे कोई परिजन

चिकित्सकों ने बताया कि महिला पहाड़ी कोरवा (CG Ajab Gajab) तो है ही, उसके साथ कोई परिजन भी नहीं थे। ऑपरेशन से पहले महिला की स्थिति काफी गंभीर थी। इलाज में हुआ पूरा खर्च मेडिकल कॉलेज अस्पताल द्वारा नि:शुल्क किया गया है। अगर यह ऑपरेशन बाहर कराया जाता तो 1 लाख से ऊपर का खर्च आता।

Hindi News/ Ambikapur / Ajab Gajab: डॉक्टर बोल पड़े – अरे बाप रे, जब महिला के पेट से निकला 12.5 किलो का फुटबॉल जैसा गोला

ट्रेंडिंग वीडियो