
Demo pic
अंबिकापुर. 16 वर्षीय बेटे के साथ एक महिला बाइक पर सवार होकर शनिवार को घर लौट रही थी। शहर के रिंग रोड पर ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान मां-बेटा अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरे। (Ambikapur accident)
इस दौरान ट्रक के पहियों से कुचलकर मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत (Mother death) हो गई, जबकि बेटा दूसरी ओर गिरने के कारण ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। हादसे में मां की मौत से बेटे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों में भी मातम पसर गया है। (Ambikapur accident)
शहर के ट्रांसपोर्टनगर स्थित कदमपारा निवासी 38 वर्षीय चमेली बाई पति पारस केरकेट्टा शनिवार को अपने १६ वर्षीय पुत्र प्रभात के साथ रघुनाथपुर गई थी। वहां से दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।
दोनों शहर के रिंग रोड स्थित भाथूपारा तालाब के पास पहुंचे ही थे कि बाइक चला रहा बेटा वहां से गुजर रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इसी बीच बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान मां ट्रक के पहियों के नीचे आ गई और कुचल (Truck crushed women) जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक से दूसरी ओर गिरा था बेटा
हादसे के दौरान बाइक से बेटा दूसरी ओर गिरा था। इस कारण उसकी जान बाल-बाल बच गई। बेटे की आंखों के सामने मां की तड़पकर मौत हो गई। यह नजारा देख बेटा बिलख-बिलख कर रोने लगा।
सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अंबिकापुर की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Ambikapur Crime
Published on:
03 Nov 2019 08:58 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
