
Rape accused army jawan
अंबिकापुर. पुलिसकर्मी के घर रह रही युवती सेे उसी घर में रह रहे आर्मी के जवान ने शादी का झांसा देकर 7 साल तक बलात्कार (Army jawan's raped girl) किया। इस बीच उसने किसी अन्य युवती से शादी भी कर ली। युवती ने 14 फरवरी को जब उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया।
इसके बाद युवती ने उसके खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इधर आरोपी फरार चल रहा था। इसी बीच महिला थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी आर्मी जवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र की 25 वर्षीय युवती पुलिस विभाग में पदस्थ अपने रिश्तेदार के बच्चे की देख-रेख करने के लिए अंबिकापुर में रहती थी। उसी घर में पहले से कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर का निवासी अनूप कुजूर रहता था। अनूप आर्मी का जवान है।
अनूप ने शादी का झांसा देकर 7 साल तक युवती का शरीरिक शोषण (Army jawan's raped girl) किया। युवती जब शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी तो आर्मी जवान ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीडि़ता ने इसकी शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई थी।
पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (एन), 506 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आर्मी जवान ने कर ली थी दूसरी शादी
शादी का झांसा देकर युवती ने बलात्कार करते आ रहे आर्मी के जवान ने दूसरी लडक़ी से शादी भी कर ली थी। इसकी जानकारी भी उसने युवती को नहीं लगने दी थी। 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन युवती ने उसे शादी करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने रिपोर्ट दर्ज करा दी।
अंबिकापुर में दुष्कर्म की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Rape in Ambikapur
Published on:
26 Feb 2020 07:24 pm
