6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाभी की बहन को दे बैठा था दिल, मोबाइल पर बात हुई फिर काट ली हाथ की नस

बीए फाइनल के छात्र को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती, मां ने समय रहते देख लिया खून निकलते

2 min read
Google source verification
Injured student

Injured student

अंबिकापुर. बीए फाइनल का छात्र अपने भाभी की बहन से पे्रम करता था। मोबाइल पर दोनों के बीच अक्सर बातें होती थीं। शुक्रवार की शाम भी दोनों बात कर रहे थे। इसी दौरान उनके बीच कुछ कहासुनी हो गई और युवक ने घर में ही ब्लेड से हाथ की नस काट ली। हाथ से खून निकलते जब उसकी मां ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद उसे संजीवनी की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज जारी है।


सरगुजा जिले के दरिमा थानांतर्गत ग्राम करजी निवासी रौशन प्रकाश पिता शिवदयाल 24 वर्ष पीजी कॉलेज अंबिकापुर में बीए फाइनल का छात्र है। वह अपने भाभी की बहन से पे्रम करता था। दोनों अक्सर मोबाइल पर एक-दूसरे से बात किया करते थे।

शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे युवक अपने कमरे में था जबकि उसकी मां घर का काम कर रही थी। इस दौरान वह मोबाइल पर पे्रमिका से बात कर रहा था। अचानक दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि उन्होंने मोबाइल कट कर दिया।

इसके बाद युवक ने ब्लेड से अपनी हाथ की नस काट ली। इस दौरान वह दर्द से कराहने लगा। आवाज सुनकर मां पहुंची तो देखा बेटे के हाथ से खून निकल रहा है। उसने चिल्लाकर घर के अन्य लोगों को बुलाया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद तत्काल संजीवनी एक्सपे्रस को कॉल किया गया।

फिर संजीवनी 108 के माध्यम से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


छोटी-छोटी बात में नहीं कर रहे जान की परवाह
जब से हर हाथ में मोबाइल आया है। युवक-युवतियों के बीच दोस्ती बढऩे व पे्रम-प्रसंग के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर वे अपनी जान की परवाह भी नहीं कर रहे हैं। ऐसे मामले अक्सर देखने में आते हैं कि पे्रम-प्रसंग में युवक या युवती ने जान दे दी।