गौरतलब है कि प्रदेश में बदहाल बिजली व्यवस्था के लिए एक ओर जहां बिजली चोरी को जिम्मेदार ठहराया जाता है, वहीं दूसरी ओर विभागीय अधिकारी भी कम जिम्मेदार नहीं हैं। उपभोक्ताओं की ओर से जमा की गई बिल की धनराशि के बंदरबांट में लगे हैं। सरगुजा जिले के छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के सीतापुर उप संभाग में अधिकारियों-कर्मचारियों की मिली भगत से तीन करोड़ रुपए का गबन किया गया है। यह मामला अपै्रल २०१९ से अब तक का है।