
BJP National Minister Dr. Asha Lakra
अंबिकापुर. Political news: छत्तीसगढ़ राज्य पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। इस राज्य के लोगों के विकास के लिए उन्होंने जो सपने देखे थे, उसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की सरकार अपनी पीठ खुद थपथपा रही है। लेकिन उन्हें अपने दामन पर लगे दाग नहीं दिख रहे हैं। उक्त बातें भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. आशा लकड़ा ने शनिवार को अंबिकापुर भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही।
डॉ. लकड़ा ने कहा कि अंबिकापुर में भाजपा की स्थिति अच्छी है। हम जीत रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में रेत का अवैध कारोबार पनप रहा है। छत्तीसगढ़ पीएससी की ओर से 17 लोगों की नियुक्ति गलत तरीके से की गई। यह कांग्रेस का भ्रष्टाचार नहीं तो और क्या है।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने इनकी नियुक्ति पर रोक लगाई है। भाजपा की सरकार बनने के बाद इन भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों के खिलाफ हुए अपराधों में आईपीसी और स्पेशल लॉ के तहत दर्ज मामलों में भी वृद्धि हुई है।
छत्तीसगढ़ में साल 2019 में 5665, 2020 में 5056 और 2021 में 6001 मामले दर्ज किए गए थे। यदि इन आंकड़ों में वर्ष 2022 व 2023 का आंकड़ा जोड़ दिया जाए तो पांच वर्षों में 25 हजार से अधिक मामले सामने आएंगे।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा था कि अनुसूचित जनजाति की बच्चियों व महिलाओं के साथ अपराध के मामले में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर है। वहीं अनुसूचित जाति के मामले में छत्तीसगढ़ छठवें स्थान पर है।
गृह मंत्री ने यह भी कहा था कि प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग की बच्चियों व महिलाओं के विरुद्ध दुराचार की 258 और अनुसूचित जनजाति वर्ग की बच्चियों व महिलाओं के विरुद्ध दुराचार की 463 घटनाएं हुई हैं। इनमें 10 वर्ष से कम आयु वर्ग की 10 पीडि़ता हैं।
छत्तीसगढ़ बन चुका है घोटालों का गढ़
भूपेश सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में चारों तरफ हताशा, निराशा, भय व आतंक व्याप्त है। दिनदहाड़े प्रदेश में हत्याएं व लूटपाट हो रही है। अबोध बालिकाओं के साथ अनाचार, हत्या, लूट व डकैती इत्यादि की घटनाएं हो रही है। प्रदेश में ठगी का स्टार्टअप चल रहा है।
छत्तीसगढ़ गांजा की तस्करी, ब्राउन शुगर व नशीली दवाओं का गढ़ बन चुका है । ईडी और आइटी विभाग की कार्रवाई से नए-नए तथ्य सामने आए, जिससे छत्तीसगढ़ शर्मिंदा है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक बनी हुई है।
Published on:
07 Oct 2023 07:41 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
