अंबिकापुर. Businessman suicide case: बौरीपारा निवासी एक व्यवसायी की 21 सितंबर की सुबह शहर के एक होटल में फांसी पर लटकी लाश मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को होटल के कमरे में सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें कोलकाता की कंपनी द्वारा यूरेनियम बिजनेस के नाम पर करोड़ों रुपए लगाने का जिक्र था। इसके अलावा सुसाइड नोट में पारिवारिक और आर्थिक परेशानियों, कथित कंपनी में करोड़ों के निवेश करने के बाद धोखाधड़ी का शिकार होने तथा स्थानीय लोगों, कुछ परिचितों व रिश्तेदारों द्वारा रुपए वापस करने दबाब बनाने का भी उल्लेख था। इस मामले में जांच पश्चात पुलिस ने कोलकाता निवासी 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं स्थानीय लोगों के खिलाफ पुलिस जांच कर रही है।