अंबिकापुर. Viral video: अवैध शराब की धरपकड़ के नाम पर आबकारी टीम द्वारा एक बेवा महिला से 15 हजार रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। पीडि़त महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार्रवाई के नाम पर भयादोहन व रुपए उगाही का आरोप आबकारी अमले पर लगा रही है। उसने बताया कि 30 हजार रुपए की डिमांड की गई थी, जबकि उसने 15 हजार रुपए दिए। 15 हजार रुपए लेने के बाद भी उन्होंने चालान बना दिया। इस मामले को लेकर आबकारी विभाग के उडऩदस्ता टीम के अधिकारी ने इसे साजिश करार दिया है।