3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ कल अपने-अपने घरों के बाहर धरने पर बैठेंगे भाजपाई

BJP Protest: प्रदेश सरकार (Chhattisgarh Government) के खिलाफ प्रदर्शन करने भाजपा जिलाध्यक्ष (BJP District president) ने किया आह्वान, दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा प्रदर्शन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 23 Apr 2021, 10:58 PM IST

BJP Surguja President Lalan Pratap Singh

BJP Surguja President

अंबिकापुर.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं प्रदेश मंत्री पवन साय के आह्वान पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से प्रदेश में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था (Health facility) के विरुद्ध धरने पर बैठने का आग्रह किया है। (BJP protest)

उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से कहा है कि 24 अप्रैल को कोविड (Corona) के नियमों का पालन करते हुए दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक अपने-अपने घरों के बाहर धरने पर बैठें।

Read More: मेडिकल कॉलेज अस्पताल को मिली 2 हाई फ्लो नेजल कैनुला मशीन, कोरोना के क्रिटिकल मरीजों के लिए है कारगर


भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि सरगुजा सहित पूरे प्रदेश में फैल रही कोरोना महामारी की जिम्मेदार कांग्रेस सरकार है। स्वास्थ्य मंत्री(Health Minister) के गृह जिले में कोरोना (Covid-19) के मरीज इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

कोविड-19 वार्ड में मरीजों को एडमिशन नहीं मिल पा रहा है, ऑक्सीजन युक्त बेड की कमी के कारण अधिकांश गंभीर मरीजों को भी होम आइसोलेट किया जा रहा है।

सरकारी अस्पताल के अधिकांश जांच मशीन खराब रहते हैं या फिर ऑपरेटर नहीं रहते। कोरोना में प्रयुक्त होने वाली दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रहीं हंै जिसके कारण मरीज और उनके परिजन इन दवाइयों को अन्य जगहों से उच्च दामों पर खरीदने पर विवश हंै।

Read More: रेणुका बोलीं- CM और स्वास्थ्य मंत्री की आपसी खींचतान से जनता को हो रहा नुकसान, इस बारे में मुझसे चर्चा तक नहीं की


स्वास्थ्य सुविधा देने में कांग्रेस सरकार नाकाम
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरगुजा जिले की स्वास्थ्य सुविधा (Health facility) में अत्याधिक गिरावट ने लोगों को कोरोना रूपी काल कोठरी मे धकेल दिया है। स्वास्थ्य विभाग में फैले अव्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधा देने में नाकाम इस कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।