4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेडिकल कॉलेज अस्पताल को मिली 2 हाई फ्लो नेजल कैनुला मशीन, कोरोना के क्रिटिकल मरीजों के लिए है कारगर

Medical college hospital: स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) के निर्देश पर मिली है ये मशीनें, अब मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड (Covid ward) में भर्ती गंभीर मरीज को मिलेगा बेहतर इलाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 20 Apr 2021, 1:47 PM IST

Machine for covid patients

High flow nasal cannula machine

अंबिकापुर. कोरोना महामारी के दौरान शासकीय अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लगातार कार्य कर रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर को आज 2 नग हाई फ्लो नेजल कैनुला मशीन उपलब्ध कराई गई है। यह क्रिटिकल मरीज को प्रत्येक मिनट 50 लीटर तक ऑक्सीजन रिलीज करेगा।

Read More: कोरोना के गंभीर मरीज किए जा रहे रेफर, पता चला कि अस्पताल चालू ही नहीं कर पाया महीनों से पड़े 6 वेंटीलेटर


कोविड के क्रिटिकल मरीज को वेंटीलेटर की जरूरत होने पर उसके पूर्व हाई फ्लो नेजल कैनुला से मरीज को ऑक्सीजन (Oxygen) देकर उसे बेहतर इलाज दिया जायेगा। एक मशीन की कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये है। 5 और मशीन पूर्व से कार्यरत हैं।

साथ ही स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister TS Singhdeo) के निर्देश पर इस सप्ताह के अंत तक मेडिसिन बिल्डिंग में 20 आईसीयू बेड और 56 ऑक्सीजन बेड तैयार कर लिए जाएंगे ताकि मरीजों को कोरोना के इस दौर में बेहतर इलाज की व्यवस्था मिल सके। इन सब के अलावा 20 और आईसीयू बेड मेडिसिन बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर तैयार किया जा रहा है।

उसे भी जल्द पूर्ण करने के निर्देश स्वास्थ्य मंत्री ने दिये हैं। उक्त दोनों कार्यों के पूर्ण होने के बाद आईसीयू और ऑक्सीजन बेड को लेकर चल रही कमी काफी हद तक दूर होगी।

Read More: Video: डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव तो वेंटिलेटर की ट्यून पर ऐसे किया डांस, फिर ये कहा...


पीएचसी एवं सीएचसी में पड़े वेंटीलेटर का भी होगा उपयोग
वेंटीलेटर की कमी को दूर करने के लिए पीएचसी एवं सीएचसी सेंटरों में पड़े ऐसे वेंटीलेटर जिनका उपयोग वहां नहीं है, उसे भी यहां लाया गया है। वर्तमान में 10 वेंटीलेटर मेडिकल कॉलेज में उपयोग किये जा रहे हैं, जबकि 8 और वेंटीलेटर जल्द ही शुरू हो जाएंगे।