4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के गंभीर मरीज किए जा रहे रेफर, पता चला कि अस्पताल चालू ही नहीं कर पाया महीनों से पड़े 6 वेंटीलेटर

Ventilator: भाजपा जिलाध्यक्ष के सवाल पर सीएमएचओ (CMHO) ने कहा- मेडिसिन डिपार्टमेंट (Medicine department) की लापरवाही के कारण नहीं चालू हो सके वेंटीलेटर, गंभीर लापरवाही आई सामने
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 17 Apr 2021, 4:50 PM IST

ventilator

Ventilator

सूरजपुर.भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कलक्टर को अवगत कराया है कि सूरजपुर जिला अस्पताल में पिछले कई महीनों से 6 नग वेंटीलेटर आकर पड़े हुए हैं, जिन्हें आज तक चालू नहीं किया गया है।

सीएमएचओ डॉ. आरएस सिंह से बात करने पर ज्ञात हुआ कि मेडिसिन डिपार्टमेंट (Medicine Department) की लापरवाही से उक्त वेंटीलेटर (Ventilators) प्रारम्भ नहीं हो सके हैं, जबकि विभाग के टेक्नीशियन 2 बार रायपुर जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।

Read More: अंबिकापुर में मिला सिर्फ 1 कोरोना पॉजिटिव जबकि 17 हुए डिस्चार्ज, सूरजपुर में डॉक्टर के पॉजिटिव मिलने से हडक़ंप


गौरतलब है कि वर्तमान में कोरोना (Covid-19) की स्थिति देश व प्रदेश के साथ जिले में भी भयावह हो गई है। व्यवस्था होने के बाद भी जिले के लोगों को उक्त सुविधा का लाभ नही मिल पा रहा है। सूरजपुर जिला अस्पताल से गंभीर होने पर मरीज को रेफर कर दिया जा रहा है।

वर्तमान परिवेश में किसी भी हॉस्पिटल में बेड खाली नही हैं और मरीज को किसी भी स्थिति में किसी भी हॉस्पिटल में कोई एडमिट करने को अन्य जिलों के अस्पताल तैयार नहीं है। इन परिस्थितियों में सूरजपुर जिले में वेंटीलेटर (Ventilators) का बन्द पड़े रहना दुर्भाग्यपूर्ण है जो कि घोर लापरवाही का घोतक है।

Read More: लॉकडाउन में भी नहीं मान रहे कुछ दुकानदार, 2 दुकानें सील, संचालक पर 1000 तो ग्राहक पर 500 रुपए का जुर्माना


वेंटीलेटर सुविधा जल्द शुरु करने की मांग
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कलक्टर (Surajpur Collector) से जल्द वेंटीलेटर सुविधा प्रारंभ करने का आग्रह किया है। इस विषय पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल, मुरली मनोहर सोनी, मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष भूलन सिंह ने भी जिला अस्पताल प्रबंधन को जल्द वेंटीलेटर सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है।