27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर में मिला सिर्फ 1 कोरोना पॉजिटिव जबकि 17 हुए डिस्चार्ज, सूरजपुर में डॉक्टर के पॉजिटिव मिलने से हडक़ंप

Covid-19: अब अंबिकापुर कोविड अस्पताल में 60 मरीजों का चल रहा है उपचार, पॉजिटिव मिला मरीज लौटा था कोलकाता से
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 22 Jul 2020, 11:48 PM IST

अंबिकापुर में मिला सिर्फ 1 कोरोना पॉजिटिव जबकि 17 हुए डिस्चार्ज, सूरजपुर में डॉक्टर के पॉजिटिव मिलने से हडक़ंप

Corona patients discharged from Ambikapur

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले से बुधवार को एक राहत भरी खबर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लिए आई। पूरे जिले में बुधवार को कोरोना का एक ही मरीज मिला है। पॉजिटिव मिला मरीज कोलकाता से लौटा था तथा शहर में एक पेड क्वारेंटाइन सेंटर में था।

वहीं कोविड अस्पताल से 17 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं सूरजपुर जिले के जरही में पदस्थ एक ग्रामीण सहायक चिकित्सा अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिला है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीएस सिसोदिया ने बताया है कि कोविड अस्पताल अम्बिकापुर से बुधवार को 17 मरीजो को सैंपल लेने के 15 दिन पश्चात् लक्षण रहित होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इनमें सरगुजा जिले के 11 तथा बलरामपुर जिले के 6 लोग शामिल है।

22 जुलाई की स्थिति में अब केवल सरगुजा जिले के 60 मरीज कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती हैं जिसमें 21 महिला, 35 पुरूष, 1 बालक एवं 3 बालिका शामिल हैं। अब तक कोविड अस्पताल में कुल 332 कोरोना मरीज भर्ती किये गए हैं जिनमें से 265 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए हैं।

2 मरीज को स्थानांतरित तथा 5 मरीज को रेफर किया गया है। आज 18 संदिग्ध मरीजों का सैम्पल ट्रू नॉट से लिया गया है। कोविड-19 वार्ड में भर्ती 9 मरीज माईल्ड सिम्पटम हैं बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक हैं।

भर्ती मरीजों में 5 को उच्च रक्तचाप, 1 को हाइपोथायराडिस्म, 3 मरीज को उच्च रक्तचाप, मधुमेह तथा 4 मरीज को उच्च रक्तचाप की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बीपी पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।

वहीं बुधवार को सरगुजा जिले में एकमात्र मरीज मिला है। पॉजिटिव मिला मरीज कोलकाता से लौटा था तथा शहर में एक पेड क्वारेंटाइन सेंटर में था।


जरही में पदस्थ एक चिकित्सक निकला कोरोना पॉजिटिव
सूरजपुर जिले में एक चिकित्सक के कोरोना संक्रमित पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया है। चिकित्सक को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। दूसरी ओर उनके संपर्क की सूची भी तैयार की जा रही है।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य विभाग के 30 कर्मचारियों का एहतियात के तौर पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

इसमें जिले के जरही में पदस्थ एक ग्रामीण सहायक चिकित्सा अधिकारी भी शामिल था। 29 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि उक्त चिकित्सक कोरोना संकमित पाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हे यहां के कोविड अस्पताल में दाखिल कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग उक्त चिकित्सक के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जानकारी एकत्र कर रहा है ताकि उनकी भी जांच की जा सके। चिकित्सक के संक्रमित पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में हडक़ंप है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग