7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG bulldozer: निगम ने महिला के मकान पर चलाया बुलडोजर, हुई झूमाझटकी, बनाया बंधक, पार्षद बोले- 20 हजार नहीं दिए तो किया ध्वस्त

CG bulldozer: निगम की उडऩदस्ता टीम ने बिना नोटिस व पूर्व सूचना दिए ढहा दिया निजी जमीन पर बनाया गया मकान, विवाद के बाद जब नाप-जोख की गई तो महिला की निकली जमीन
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 24 Jul 2024, 8:57 PM IST

CG bulldozer

अंबिकापुर. CG bulldozer: बौरीपारा स्थित रिंग रोड के पास पट्टे की भूमि में बने मकान को निगम के उडऩदस्ता टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त (CG bulldozer) कर दिया। नगर निगम की इस कार्रवाई से घर वाले व वार्डवासी उग्र हो गए। विरोध के दौरान नगर निगम के उडऩदस्ता टीम व वार्डवासियों के बीच झूमाझटकी की स्थिति निर्मित हो गई। वार्डवासियों ने निगम अमले को बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। वार्ड के पार्षद व पीडि़त महिला ने निगम अमले पर मनमानी का आरोप लगाया है। वार्ड पार्षद का कहना है कि निगम अमला ने पीडि़ता से 20 हजार रुपए की मांग की थी, नहीं देने पर जेसीबी से उसके घर को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान घर के भीतर एक व्यक्ति सो रहा था, जो बाल-बाल बच गया।


नगर निगम (Ambikapur Corporation) क्षेत्र के बौरीपारा रिंग रोड निवासी दुर्गा देवी अपने पट्टे की भूमि पर मकान का निर्माण कराई थी। निगम को जब इसकी जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचकर निर्माण को अवैध बताया था। बिना अनुमति लिए मकान का निर्माण कराने की बात कही गई थी। बताया जा रहा है कि नगर निगम की उडऩदस्ता टीम द्वारा महिला से 20 हजार रुपए की मांग की जा रही थी।

महिला द्वारा रुपए नहीं देने पर नगर निगम का उडऩदस्ता टीम जेसीबी लेकर पहुंची और बिना पूर्व सूचना और नोटिस दिए ही मकान को ढहा (CG bulldozer) दिया। नगर निगम की इस मनमानी कार्रवाई से महिला व उसके परिजन उग्र हो गए और विरोध शुरू कर दिया।

इस दौरान वार्डवासियों ने महिला के पक्ष में आ गए। ऐसे में वार्डवासियों व निगम अमले के बीच झूमाझटकी की स्थिति निर्मित हो गई। इस बीच लोगों ने निगम की उडऩदस्ता टीम को बंधक भी बना लिया।

यह भी पढ़ें: CG bulldozer action: मैनपाट की 35 एकड़ शासकीय भूमि पर कर लिया था अतिक्रमण, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना पर वार्ड के पार्षद सतीश बारी मौके पर पहुंचे और वार्डवासियों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने निगम अमले को काफी देर तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान दोनों के बीच झूमाझटकी भी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।

बिना नोटिस दिए की गई कार्रवाई

वार्ड के पार्षद सतीश बारी ने बताया कि दुर्गा देवी का घर पट्टे की भूमि पर बना हुआ था। निगम की उडऩदस्ता टीम द्वारा रुपए की मांग की जा रही थी। नहीं देने पर बिना नोटिस दिए बुधवार को चोरी-छिपे आकर गरीब महिला का घर गिरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: CG bulldozer: मेडिकल कॉलेज के पास बेशकीमती जमीन पर 8-10 लोगों ने कर रखा था कब्जा, कमिश्नर-एसडीएम ने चलवाया बुलडोजर

नाप-जोख में निकली महिला की जमीन

नगर निगम की इस कार्रवाई से वार्डवासियों में आक्रोश है। निगम ने यह कहकर दुर्गा देवी का घर तोड़ दिया कि उक्त निर्माण नजूल भूमि पर कराया गया है। विरोध के बाद मौके पर आरआई व पटवारी द्वारा उक्त भूमि की नाप-जोख की गई तो दुर्गा देवी की पट्टे की जमीन निकली।

फुटपाथ की थी जमीन

निगम अमला ने जिस स्थान पर कार्रवाई की है, वह फुटपाथ की शासकीय भूमि थी। महिला व उसके परिजन द्वारा रातों-रात उक्त भूमि पर मकान निर्माण करा लिया गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।
प्रकाश राजपूत, निगम आयुक्त