7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG bulldozer action: मैनपाट की 35 एकड़ शासकीय भूमि पर कर लिया था अतिक्रमण, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

CG bulldozer action: एसडीएम की मौजूदगी में की गई कार्रवाई, मक्त कराई गई जमीन, काफी संख्या में पुलिस अमला रहा मौजूद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 29 Oct 2024, 12:34 PM IST

CG bulldozer action

अंबिकापुर. CG bulldozer action: छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट के शासकीय भूमि पर पिछले 10 साल में अवैध अतिक्रमण किया गया था। 11 से अधिक ग्रामीणों द्वारा पेड़ काट कर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से की थी। शिकायत पर जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर (CG bulldozer action) चलवाकर 35 एकड़ बेशकीमती शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।


1990 में मैनपाट (Mainpat) के इलाकों में नीलगिरी सहित अन्य पौधे लगाए गए थे। वहीं पिछले 10 साल में कुछ स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उक्त पौधों को काट कर अतिक्रमण कर लिया गया था। अतिक्रमणकारियों ने उक्त बेशकीमती शासकीय भूमि पर पत्थर के बाउंड्रीवाल, झोपड़ी सहित अन्य छोटे-बड़े निर्माण कर रखे थे।

अतिक्रमण किए जाने की शिकायत स्थानीय लोगों ने कई बार जिला प्रशासन से की थी। इसी बीच बुधवार को मैनपाट एसडीएम रवि राही के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई। प्रशासन की टीम ने 35 एकड़ बेशकीमती शासकीय भूमि पर अतिक्रमित भूमि को कब्जा मुक्त कराया है।

यह भी पढ़ें: CG suicide: 10वीं बोर्ड में पूरक आई बहन से भाई ने कहा- इस बार अच्छे से पढ़ाई कर लो तो उठा लिया खौफनाक कदम

इन लोगों ने कर रखा था अतिक्रमण

मैनपाट के कुनिया निवासी संजय यादव, संतोष यादव, हीरालाल यादव, भोला यादव, होमी यादव, दुरबास यादव, बृजमोहन यादव, टानेश्वर यादव, लालमनी यादव, देवेंद्र यादव और रघुवर यादव ने कई सालों से अतिक्रमण कर रखा था।

शिकायत कर्ताओं का कहना है कि राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इतने बड़े शासकीय जमीन पर कब्जा संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें: CG usury: ब्याज पर 25 हजार रुपए उधार देकर धोखे से वसूले 43.69 लाख, जबलपुर से सूदखोर गिरफ्तार

पुलिस बल की उपस्थिति में हुई कार्रवाई

35 एकड़ जमीन पर कब्जा करने के बाद अतिक्रमणकारियों ने मकान समेत चारदीवारी का भी निर्माण करा लिया था। रविवार को प्रशासनिक अमले ने किसी भी विवाद की स्थिति से निपटने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण को ढहाकर जमीन मुक्त कराया।