
BJP councilor Vickey
सीतापुर। नगरीय निकाय चुनाव के तहत नगर पंचायत चुनाव (CG election 2025) से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेसियों के बीच जारी खींचतान की वजह से चुनाव से पूर्व भाजपा ने नगर पंचायत में अपना खाता खोल लिया है। वार्ड क्रमांक 14 से कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा नाम वापसी के बाद इस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध पार्षद चुन लिया गया। नगर पंचायत चुनाव से पूर्व निर्विरोध प्रत्याशी चुने जाने से भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल निर्मित हो गया हैं। वहीं चुनाव से पूर्व समन्वय स्थापित करने में नाकाम रही कांग्रेसी खेमे में मायूसी छा गई है।
नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 14 में पार्षद चुनाव के लिए भाजपा ने विवेक कुमार नामदेव उर्फ विक्की को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। वहीं कांग्रेस (CG election 2025) ने इस वार्ड से संदीप कुमार पैंकरा को अपना पार्षद प्रत्याशी बनाया था।इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व एल्डरमैन राकेश कुमार सोनी उर्फ बाबू ने भी इसी वार्ड से पार्षद प्रत्याशी के रूप में अपना फॉर्म जमा किया था।
राकेश उर्फ बाबू भी कांग्रेस से पार्षद के लिए टिकट की मांग कर रहे थे। जबकि कांग्रेस इस वार्ड से संदीप को अपना प्रत्याशी बना चुकी थी। इसे देखते हुए राकेश उर्फ बाबू ने कांग्रेस नेताओं (CG election 2025) के कहने पर शुक्रवार को अपना फार्म वापस ले लिया था। राकेश उर्फ बाबू के नाम वापसी के कुछ देर बाद नाटकीय ढंग से संदीप ने भी अपना नाम वापस ले लिया।
नाम वापसी से पूर्व संदीप ने कांग्रेसी नेताओं को इस बात की भनक तक नही लगने दी। संदीप की नाम वापसी के बाद भाजपा प्रत्याशी के लिए पार्षद (CG election 2025) बनने का रास्ता साफ हो गया।
इसके बाद भाजपा के विवेक कुमार नामदेव उर्फ विक्की वार्ड क्रमांक 14 से निर्विरोध पार्षद चुन लिए गए। इस तरह विवेक उर्फ विक्की के निर्विरोध पार्षद बनते ही भाजपा ने चुनाव से पूर्व नगर पंचायत में अपना खाता खोल लिया।
विवेक उर्फ विक्की इससे पूर्व भी इसी वार्ड से पार्षद चुने गए थे। चुनाव से पूर्व नगर पंचायत में खाता खुलने से भाजपाई खेमे में जबरदस्त उत्साह (CG election 2025) का माहौल देखा जा रहा है। वहीं इस अप्रत्याशित परिणाम से कांग्रेसी खेमे में मायूसी छा गई है। निर्विरोध चुने जाने की घोषणा के बाद पार्षद विवेक उर्फ विक्की समेत भाजपाइयों ने पूरे उत्साह के साथ नगर में रैली निकाली।
नगर भ्रमण के बाद महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रैली का समापन किया गया।इस अवसर पर काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता समर्थक एवं नगरवासी मौजूद थे।
नगरीय निकाय चुनाव 2025 हेतु लखनपुर नगर पंचायत चुनाव (CG election 2025) के नामांकन वापसी के अंतिम दिन 31 जनवरी की दोपहर 3 बजे तक कांग्रेस प्रत्याशी सहित तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया है। लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 2 से पार्षद पद हेतु कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता साहू व निर्दलीय प्रत्याशी विवेक यादव ने अपना नामांकन वापस लिया।
वहीं वार्ड क्रमांक 4 में निर्दलीय प्रत्याशी शैलेंद्र साहू व वार्ड क्रमांक 7 में निर्दलीय प्रत्याशी आसमा बेगम ने अपना नामांकन वापस लिया है। लखनपुर नगर पंचायत चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद हेतु त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।
भाजपा से अध्यक्ष पद हेतु सावित्री साहू, कांग्रेस से शिखा जायसवाल और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता (CG election 2025) की बहू अनिशा गुप्ता इस बार चुनावी मैदान में हैं। वहीं लखनपुर नगर पंचायत के 15 वार्डों से 32 प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में हैं।
Published on:
31 Jan 2025 09:25 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
