
अंबिकापुर/उदयपुर. CG road accident: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर उदयपुर के पास बुधवार की रात सडक़ हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल दोनों युवक उदयपुर की ओर जा रहे थे। एक वाहन के ओवरटेक कर जैसे ही वे आगे निकले, सामने से आ रहे डंपर से उनकी भिड़ंत (CG road accident) हो गई। हादसे में दोनों युवकों का सिर व शरीर का अन्य हिस्सा क्षत-विक्षत हो गया। सूचना पर पहुंची उदयपुर पुलिस ने दुर्घटनाकारी डंपर को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी के जगन्नाथपुर निवासी आशीष पैकरा 32 वर्ष समाजसेवी गंगाराम पैंकरा व लखनपुर जनपद अध्यक्ष मोनिका सिंह का पुत्र था। वह टेंट का व्यवसाय करता था।
बुधवार की रात वह गांव के ही साथी सेवक राम 30 वर्ष के साथ अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 डीक्यू 6727 से उदयपुर की ओर जा रहा था। रात करीब 9 बजे अंबिकापुर-उदयपुर मार्ग पर अलकापुरी पेट्रोल पंप के पास उन्होंने एक वाहन को ओवरटेक किया ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर क्रमांक सीजी 15 डीपी 2499 से उनके आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत (CG road accident) हो गई।
इस दौरान बाइक डंपर के नीचे घुस गई और करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों का सिर व शरीर डंपर से टकराकर क्षत-विक्षत हो गया था।
हादसे (CG road accident) की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों ंका शव बरामद कर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। रात में दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने उनके परिजन को सूचित किया।
पुलिस ने गुरुवार को पीएम पश्चात शव उनके परिजन को सौंप दिया। युवकों की मौत से उनके परिजनों में मातम पसर गया है। इधर पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
Updated on:
5 Jul 2024, 8:01 AM IST
Published on:
4 Jul 2024, 5:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.